Skip to content
Sunday, 1 November 2026
BREAKING
CRIME

चरस की तस्करी में महिला गिरफ्तार, 1.34 किलोग्राम चरस बरामद

देवी-देवताओं और महाकुंभ-2025 पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली आरोपित महिला गिरफ्तार

मुरादाबाद, 03 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । मुरादाबाद के थाना मूंढापांडे पुलिस ने चरस की तस्करी के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 1.34 किलोग्राम चरस बरामद की है।

थाना मूंढापांडे के थानाध्यक्ष मोहित चौधरी ने बताया कि आज शाम चार बजे थाना पुलिस टीम हरसैनपुर मार्ग पर सिरसखेड़ा मोड़ पर चेकिंग कर रही थी। वहां से गुजर रही आरोपित महिला पुलिस चेकिंग देखकर वहां से भागने की लगी। शक होने पर महिला पुलिसकर्मियों ने महिला को पकड़ लिया। महिला सिपाहियों ने उसकी तलाशी ली तो उसके थैले से एक किलो से ज्यादा चरस बरामद हुई।

एसएचओ मोहित चौधरी ने बताया कि पूछताछ में महिला ने अपना नाम हिना बताया है। वह सिरसखेड़ा गांव की रहने वाली है। महिला ने पूछताछ में कबूला है कि वह दूसरे जिलों से चरस लाकर जिले में सप्लाई कर रही थी। बुधवार शाम पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

(Udaipur Kiran) / निमित कुमार जायसवाल

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *