Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
CRIME

साढ़े पांच लाख रुपये और 103 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ महिला गिरफ्तार

गिरफ्तार महिला को ले जाती पुलिस

सिलीगुड़ी, 24 दिसंबर (Udaipur Kiran) । माटीगाड़ा थाने की पुलिस ने विश्वास कॉलोनी इलाके में छापेमारी कर एक महिला को 103 ग्राम ब्राउन शुगर और साढ़े पांच लाख रुपये नकद के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला की पहचान नाजिरा खातून (26) के रूप में हुई है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, मंगलवार रात माटीगाड़ा थाने की पुलिस ने विश्वास कॉलोनी स्थित एक घर में छापेमारी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान घर के बिस्तर के नीचे छिपाकर रखी गई 103 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई। इसके साथ ही मौके से बड़ी मात्रा में नकद राशि भी जब्त की गई। जिसके बाद आरोपित महिला नाजिरा खातून को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस का प्राथमिक अनुमान है कि जब्त की गई नकद राशि मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़ी हुई है।

बताया जा रहा है कि आरोपित महिला अपने घर से ही ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार को चला रही थी। घर में उसका पति और दो बच्चे भी रहते है। इस मामले में माटीगाड़ा थाना की पुलिस ने आरोपित महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

(Udaipur Kiran) / सचिन कुमार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *