Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
CRIME

कलेक्टर आवास के समीप महिला ट्रेनी जज से लूटपाट

कलेक्टर आवास के समीप ही महिला ट्रेनी जज से लूटपाट

बीकानेर, 22 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । सदर पुलिस थाना क्षेत्र में यहां कलेक्टर आवास के समीप ही महिला ट्रेनी जज काे दाे बदमाशाें ने लूट लिया और फिर गिरा दिया। घटना की पुष्टि एएसपी सौरभ तिवारी ने करते हुए कहा कि लूट का प्रयास हुआ है। वहीं पीड़ित के पिता की ओर से सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गयी है।सदर थानाधिकारी दिगपाल सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज अभी चेक नहीं हुए है। बाजार की दुकानों से भी सीसीटीवी फुटेज खंगाले जायेंगे। अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।उन्हाेंने बताया कि पब्लिक पार्क से जयनारायण व्यास कॉलोनी की ओर जाने वाले मार्ग पर जिला कलेक्टर आवास के पास ही पूजा जनागल (25) मंगलवार शाम को स्कूटी पर जा रही थीं। इसी दौरान बाइक सवार 2 बदमाश उनके बराबर चलने लगे। इन बदमाशों ने स्कूटी को लात मारी, जिससे पूजा गिर गईं। पूजा बीकानेर के बड़ी जसोलाई इलाके की रहने वाली हैं।मुंह के बल गिरने से उनकी ठुड्‌डी, नाक और मुंह के अंदर तक चोट लगी है। वो संभल पाती, उससे पहले बदमाशों ने उनके गले से सोने की चेन तोड़ कर फरार हो गए।घायल पूजा जनागल ने अपने पिता श्रवण जनागल को घटना की जानकारी दी। पूजा को पहले पीबीएम हॉस्पिटल के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। वहां उनकी ठुड्‌डी पर 3 टांके लगाए गए। कुछ जांचें भी करवाई गई हैं। इसके बाद उनके पिता श्रवण जनागल सदर थाने पहुंचे। रात करीब 12 बजे सदर थाने में मामला दर्ज हुआ।—————

(Udaipur Kiran) / राजीव

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *