Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

सोयाबीन फसल नुकसान हेतु मुआवजा राशि वितरण के लिए तहसील कार्यालयों में चलता रहा कार्यं

सोयाबीन फसल नुकसान हेतु मुआवजा राशि वितरण के लिए तहसील कार्यालयों में चलता रहा कार्यं

मंदसौर, 2 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । प्राकृतिक आपदाओं, कीट व्याधि, ओलावृष्टि, अतिवृष्टि एवं अन्य कारणों से किसानों की फसलें प्रभावित हुई हैं। प्रभावित किसानों को राहत प्रदान करने हेतु सोयाबीन फसल नुकसान पर मुआवजा राशि वितरण की तैयारी सभी तहसीलों में गुरूवार को जोरों पर चलती रही। अवकाश होने के बावजूद भी सभी कर्मचारी कार्यालयों में मौजूद रहे और कार्य को संपादित करते रहे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दिनांक 3 अक्टूबर को प्रात: 11 बजे सिंगल क्लिक से सीधे किसानों के खातों में मुआवजा राशि अंतरित करेंगे। इस संबंध में जिला स्तरीय कार्यक्रम मंदसौर एनआईसी कक्ष में आयोजित होगा। इस अवसर पर जिले के सभी प्रभावित किसानों को राहत राशि समय पर प्राप्त हो सके, इसके लिए प्रशासन द्वारा विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।

सभी तहसीलों में एसडीएम, तहसीलदार एवं पटवारी लगातार सक्रिय हैं। सभी तहसीलों में लगातार कार्य चल रहा है। कोषालय के माध्यम से बिल बनाने का कार्य निरंतर जारी है, जिसके लिए विशेष टीम गठित की गई है। वहीं, पटवारी अपने-अपने क्षेत्र के प्रकरण तैयार कर पूर्ण कर रहे हैं। कलेक्टर अदिती गर्ग ने बताया कि जिला प्रशासन का लक्ष्य है कि सभी पात्र किसानों को शीघ्रतम समय में मुआवजा राशि का लाभ मिले और वे राहत महसूस कर सकें।

—————

(Udaipur Kiran) / अशोक झलोया

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *