Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HARYANA

पानीपत-रोहतक हाइवे पर सड़क हादसे में श्रमिक की मौत

पानीपत रोहतक हाईवे पर हादसे की जांच करती इसराना थाना पुलिस

पानीपत, 4 दिसंबर (Udaipur Kiran) । पानीपत-रोहतक हाइवे पर इसराना के पास गुरुवार काे सड़क हादसे में श्रमिक की मौत हो गई। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल श्रमिक को तुरंत एनसी मेडिकल कॉलेज में पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस ने परिजनों को मामले की सूचना दी और फरार ट्रक ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान सत्येंद्र के रूप में हुई है। वह अपने दोस्त सिकंदर के साथ बाइक से 4 दिसंबर की रात ड्यूटी पूरी करने के बाद इसराना स्थित अपने कमरे की ओर लौट रहे थे। जैसे ही इसराना फाटक के पास बनी कॉलोनी के सामने पहुंचे, तो तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर पीछे बैठा सत्येंद्र सड़क पर गिर गया और ट्रक उसे कुचलते हुए निकल गया। सत्येंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ट्रक ड्राइवर ने कुछ दूरी पर जाकर ट्रक रोका और मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद सत्येंद्र को तुरंत एनसी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद थाना इसराना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।

—————

(Udaipur Kiran) / अनिल वर्मा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *