Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
SPORTS

वर्ल्ड एथलेटिक्स ने की फील्ड एथलीट ऑफ द ईयर 2025 के लिए नामित खिलाड़ियों की घोषणा

वर्ल्ड एथलेटिक्स ने महिलाओं और पुरुषों के “फील्ड एथलीट ऑफ द ईयर” के लिए नामित खिलाड़ियों की घोषणा की

नई दिल्ली, 21 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) ।

विश्व एथलेटिक्स अवॉर्ड्स 2025 के लिए वोटिंग प्रक्रिया जारी है और इस बीच वर्ल्ड एथलेटिक्स ने महिलाओं और पुरुषों के “फील्ड एथलीट ऑफ द ईयर” के लिए नामित खिलाड़ियों की घोषणा कर दी है। इन दोनों श्रेणियों में पांच-पांच खिलाड़ियों को नामित किया गया है। वोटिंग के बाद प्रत्येक श्रेणी से दो-दो फाइनलिस्ट चुने जाएंगे।

यह नामांकन 2025 में हुए शानदार प्रदर्शनों को ध्यान में रखते हुए किया गया है, जिसमें सबसे बड़ा आकर्षण टोक्यो में आयोजित वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप रही।

2025 महिला फील्ड एथलीट ऑफ द ईयर के लिए नामांकित खिलाड़ी (वर्णानुक्रम में):

1. वलेरी ऑलमैन (यूएसए)

वर्ल्ड और डायमंड लीग डिस्कस चैंपियन

इस सीजन में अजेय रहीं, शीर्ष 11 में से 9 सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन उनके नाम

2. तारा डेविस-वुडल (यूएसए)

वर्ल्ड लॉन्ग जंप चैंपियन

इस सीजन में अजेय, शीर्ष 3 प्रदर्शन उनके नाम

3. अन्ना हॉल (यूएसए)

वर्ल्ड हेप्टाथलॉन चैंपियन

विश्व ऑल-टाइम सूची में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंचीं, 2025 के शीर्ष 3 प्रदर्शन किए

4. निकोला ऑलिसलेगर्स (ऑस्ट्रेलिया)

वर्ल्ड हाई जंप चैंपियन (इनडोर और आउटडोर दोनों)

डायमंड लीग चैंपियन और क्षेत्रीय रिकॉर्ड के साथ विश्व की सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनकर्ता

5. कैम्रिन रॉजर्स (कनाडा)

वर्ल्ड हैमर थ्रो चैंपियन

विश्व की सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनकर्ता, क्षेत्रीय रिकॉर्ड के साथ विश्व ऑल-टाइम सूची में दूसरे स्थान पर

2025 पुरुष फील्ड एथलीट ऑफ द ईयर के लिए नामांकित खिलाड़ी (वर्णानुक्रम में):

1. मोंडो डुप्लांटिस (स्वीडन)

वर्ल्ड पोल वॉल्ट चैंपियन (इनडोर और आउटडोर)

चार विश्व रिकॉर्ड बनाए, डायमंड लीग खिताब जीता, पूरे सीजन अजेय

2. मत्तिया फुरलानी (इटली)

वर्ल्ड लॉन्ग जंप चैंपियन (इनडोर और आउटडोर)

शीर्ष 3 में से दो सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन उनके नाम

3. ईथन कैट्ज़बर्ग (कनाडा)

वर्ल्ड हैमर थ्रो चैंपियन

क्षेत्रीय रिकॉर्ड के साथ विश्व ऑल-टाइम सूची में पांचवें स्थान पर

4. हेमिश केर (न्यूजीलैंड)

वर्ल्ड हाई जंप चैंपियन और इनडोर सिल्वर मेडलिस्ट

क्षेत्रीय रिकॉर्ड के साथ विश्व में शीर्ष प्रदर्शनकर्ता

5. पेड्रो पिचार्डो (पुर्तगाल)

वर्ल्ड ट्रिपल जंप चैंपियन

वोटिंग की प्रक्रिया वर्ल्ड एथलेटिक्स के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म — फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स (X) — पर शुरू हो चुकी है। वोटिंग की अंतिम तिथि 26 अक्टूबर है। विजेताओं की घोषणा 30 नवंबर को वर्ल्ड एथलेटिक्स अवॉर्ड्स में की जाएगी।

ट्रैक एथलीट ऑफ द ईयर के लिए नामांकन 13 अक्टूबर को जारी किए गए थे, जबकि “आउट ऑफ स्टेडियम” एथलीट ऑफ द ईयर के नामांकितों की घोषणा 27 अक्टूबर को होगी।

कुल मिलाकर महिला और पुरुष वर्ल्ड एथलीट ऑफ द ईयर का चयन ट्रैक, फील्ड और आउट ऑफ स्टेडियम श्रेणियों के विजेताओं में से किया जाएगा।

—————

(Udaipur Kiran) दुबे

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *