Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
WORLD

सिडनी के बॉन्डी बीच पर गोलीबारी में 12 लोगों की माैत, विश्व समुदाय ने जताया दुख

सिडनी के बॉन्डी बीच पर हुई गोलीबारी

-हनुक्का पर्व मना रहे थे यहूदी समुदाय के लोग-हमलावरों में एक मारा गया, दूसरा गिरफ्तार

सिडनी, 14 दिसंबर (Udaipur Kiran) । ऑस्ट्रेलिया के सिडनी स्थित बॉन्डी बीच पर रविवार को ऑटोमैटिक राइफलों से लैस दो बंदूकधारियों ने कम से कम 12 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। दोनों बंदूकधारियों में से एक को पुलिस ने मार गिराया, जबकि दूसरे को जख्मी हालत में गिरफ्तार कर लिया गया है। यह वारदात उस समय हुई, जब बीच पर यहूदी समुदाय के करीब 1,000 लोग हनुक्का का उत्सव मना रहे थे। इस घटना काे लेकर ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस, इटली, इजराइल और ब्रिटेन के राष्ट्राध्यक्षाें के साथ संयुक्त राष्ट्र के महासचिव तथा यूराेपीय यूनियन की अध्यक्ष ने गहरा दुख जताया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, हथियारों से लैस दो हमलावरों ने भीड़ पर अचानक अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी, जिससे मौके पर चीख-पुकार और अफरातफरी मच गई। अंधाधुंध गोलीबारी में कम-से-कम 12 लोगों के मौत हाे गई और दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए।

पुलिस कमिश्नर मैल लैन्योन ने आधिकारिक तौर पर इसे आतंकवादी घटना बताया और कहा कि घटनास्थल पर 1,000 से ज़्यादा लोग थे, जिनमें से कई यहूदी उत्सव हनुक्का मना रहे थे। गोलीबारी की इस घटना में एक बच्चा सहित 29 घायल लोगों को अस्पताल ले जाया गया है। इनमें दो पुलिस अधिकारी भी हैं, जिनकी हालत गंभीर है।

लैन्योन ने कहा कि दो हमलावरों में से एक की मौत हो गई है और दूसरा हमलावर गंभीर रूप से घायल होने के कारण अस्पताल में भर्ती है। इस बात की भी जांच की जा रही है कि उन दाे हमलावराें के साथ कोई तीसरा बंदूकधारी भी था या नहीं। उन्हाेंने बताया कि मृत हमलावर से जुड़ी कार में एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) मिला है। घटनास्थल पर बम डिस्पोजल यूनिट काे तैनात किया गया है।

वहीं, न्यू साउथ वेल्स के प्रीमियर क्रिस मिन्स ने कहा कि उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज़ से बात की है, जिन्होंने राज्य को पूरा समर्थन देने की पेशकश की है। उन्हाेंने लाेगाें से शांति एवं एकता बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि घटना की पूरी जांच होगी।

ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने हमले को यहूदियों के खिलाफ एक कायराना हरकत करार दिया। उन्होंने कहा कि यह यहूदी विरोधी और आतंकवादी कृत्य है जिसने हमारे देश के दिल पर हमला किया है। हिंसा और नफरत की इस घटिया हरकत के लिए कोई जगह नहीं है।

इजराइल ने कहा कि हम यहूदी त्योहार हनुक्का के दौरान सिडनी के बॉन्डी बीच पर हुए भयानक हमले की कड़ी निंदा करते हैं और जिन लोगों ने अपनी जान गंवाई, उनके परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि बोंडी बीच पर हुए भयानक हमले से प्रभावित सभी लोगों के प्रति हमारी संवेदनाएं हैं।

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने पीड़ितों, घायलों और उनके प्रियजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि हम ऑस्ट्रेलियाई लोगों के दर्द में उनके साथ हैं। उन्होंने कहा कि यहूदी विरोधी नफरत के खिलाफ लगातार लड़ते रहेंगे, जो हम सभी को नुकसान पहुंचाती है, चाहे वह कहीं भी हमला करे।

इटली की राष्ट्रपति जॉर्जिया मेलोनी ने कहा कि वे इस घटना से काफी दुखी हैं। उन्होंने सभी तरह की हिंसा और यहूदी विरोधी भावना की कड़ी निंदा करते हुए पीड़ितों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि सिडनी में हनुक्का मनाने के लिए इकट्ठा हुए यहूदी परिवारों पर आज हुए इस भयानक जानलेवा हमले से बहुत दुखी हूँ और इसकी निंदा करता हूं। हनुक्का के पहले दिन, जो शांति और रोशनी के चमत्कार की जीत का त्योहार है, मेरी संवेदनाएँ दुनिया भर के यहूदी समुदाय के साथ हैं।

यूरोपीय यूनियन की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने कहा कि बॉन्डी बीच पर हुए दुखद हमले से स्तब्ध हूं।उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि यूरोप, ऑस्ट्रेलिया और दुनिया भर के यहूदी समुदाय के साथ खड़ा है। हम हिंसा, यहूदी-विरोध और नफरत के खिलाफ एकजुट हैं।

——

(Udaipur Kiran) / अमरेश द्विवेदी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *