Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
CHHATTISGARH

मुख्यमंत्री साय रतनपुर महामाया मंदिर में की पूजा अर्चना

मुख्यमंत्री साय रतनपुर महामाया मंदिर में  पूजा अर्चना करते हुए

रायपुर, 1 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मंगलवार की देर रात छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के रतनपुर स्थित ऐतिहासिक महामाया मंदिर पहुँचकर मां महामाया का दर्शन किया। उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री साय ने मंदिर प्रांगण में दर्शन के लिए आए श्रद्धालुओं से आत्मीय भेंट की और उन्हें नवरात्रि पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

इस अवसर पर विधायक सुशांत शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, जिला अध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर, कलेक्टर संजय अग्रवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह सहित महामाया ट्रस्ट के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

(Udaipur Kiran) / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *