Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
HIMACHAL PRADESH

विश्वकर्मा दिवस पर नाहन परिवहन निगम कर्म शाला में पूजन का आयोजन

विश्वकर्मा दिवस पर नाहन परिवहन निगम कर्म शाला में पूजन का आयोजन

नाहन, 22 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । देश भर में इस समय त्यौहारी सीजन चला हुआ है और आज भगवान विश्वकर्मा दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया जा रहा है। विश्वकर्मा को इस सृष्टि का निर्माता माना जाता है और तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोग इस दिन अपने कल पुर्जों, मशीनों की पूजा अर्चना करते है और भगवान से सुख समृद्धि की कामना करते हैं। आज इस विश्वकर्मा दिवस पर नाहन परिवहन निगम की कर्म शाला में विधिवत् रूप से भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना की गई और कर्मचारियों ने अपने औजारों, मशीनों सहित कल पुर्जों की पूजा की।

क्षेत्रीय प्रबंधक परिवहन निगम सिरमौर रामदयाल ने बताया कि आज का दिन तकनीकी कर्मचारियों के लिए बहुत अहम होता है और भगवान विश्वकर्मा को श्रद्धा पूर्वक पूजा इत्यादि की जाती है ताकि भगवान उनके विघ्नों को दूर करें ओर तकनीकी कार्यों में उन्हें सद बुद्धि प्रदान करें। इस अवसर पर कर्म शाला में पूजा उपरांत मिठाई बांटकर खुशियां मनाई गई।

—————

(Udaipur Kiran) / जितेंद्र ठाकुर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *