Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
HEADLINES

उज्जैन में 121 स्थलों पर 25 हजार से अधिक कन्याओं का पूजन ‘गोल्डन बुक आफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ में दर्ज

उज्जैन में 121 स्थलों पर हुआ 25 हजार से अधिक कन्याओं का पूजन, ‘गोल्डन बुक आफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ में दर्ज

– नवरात्र पर्व नारी शक्ति के सम्मान एवं सामाजिक एकता का अनुपम उदाहरण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल, 28 सितम्बर (Udaipur Kiran News) । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नवरात्र आस्था और परंपरा के उत्सव के साथ-साथ नारी शक्ति के सम्मान एवं सामाजिक एकता का अनुपम उदाहरण है। उज्जैन में रविवार को 121 स्थानों पर 25 हजार से अधिक कन्याओं का पूजन किया गया, जो एक रिकॉर्ड है। इसे ‘गोल्डन बुक आफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ में दर्ज किया गया है। उज्जैन की पावन धरा पर अर्जित हुई यह उपलब्धि भारतीय संस्कृति को वैश्विक मंच पर स्थापित करती है।

कार्यक्रम में ‘गोल्डन बुक आफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ की टीम ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को उज्जैन में 121 स्थानों पर 25 हजार से अधिक कन्याओं के पूजन के इस रिकॉर्ड का प्रमाण पत्र प्रदान किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस उपलब्धि के लिए आयोजकों को शुभकामनाएं दी। कन्या पूजन का आयोजन लोकमान्य तिलक समिति द्वारा किया गया। समिति के संयोजक विधायक अनिल जैन कालूहेडा ने कहा कि इस आयोजन की सफलता में नागरिकों का अहम योगदान है।

कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद बालयोगी उमेश नाथ महाराज, विधायक सतीश मालवीय, महापौर मुकेश टटवाल, नगर निगम अध्यक्ष कलावती यादव, संजय अग्रवाल, राजेंद्र भारती, शांतिलाल जैन, दिनेश जाटवा उपस्थित रहे।

(Udaipur Kiran) तोमर

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *