
उत्तरकाशी, 5 दिसंबर (Udaipur Kiran) . चिन्यालीसौड़ के गढ़वाल गाड़ में पेयजल योजना का कार्य शुरू कराने की मांग को लेकर पिछले 4 दिन से चल रहा धरना प्रदर्शन पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण की पहल पर लिखित आश्वासन के बाद समाप्त हो गया है. विकासखंड चिन्यालीसौड़ के गढ़वालगाड में चल रहा ग्रामीणों का बेमियादी धरना और अनशन चौथे दिन पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण, विभागीय अधिकारी के लिखित आश्वासन के बाद समाप्त हो गया.
जल जीवन मिशन के तहत पेयजल योजना का निर्माण कार्य प्रारंभ कराने की मांग को लेकर गढ़वाल गाड के ग्रामीणों का आंदोलन Monday से जारी था. ग्रामीणों धरना स्थल पर जल निगम के खिलाफ उग्र नारेबाजी कर रोष जता रहे थे. गढ़वाल गाड गांव में जल जीवन मिशन के तहत योजना का कार्य पहले और दूसरे चरण का पूरा हो चुका है लेकिन गांव के करीब 40 परिवार अभी भी पेयजल योजना के लाभ से वंचित है. बीते मंगलवार को निगम के अधिशासी अभियंता मधुकांत कोटियाल सहित राजस्व उप निरीक्षक धरना स्थल पर पहुंचे थे.
उन्होंने ग्रामीणों को दो दिन के भीतर पेयजल योजना कार्य शुरू कराने का आश्वासन दिया था लेकिन ग्रामीण बेमियादी धरना व भूख हड़ताल समाप्त करने को राजी नहीं हुए. ग्रामीणों ने पेयजल योजना का कार्य प्रारंभ होने पर ही धरना समाप्त करने की चेतावनी दी थी. लेकिन पूर्व जिला पंचायत के साथ विभागीय अधिकारियों के मार्च तक काम पूर्ण करने के लिखित आश्वासन पर धरना समाप्त हो गया. धरना स्थल पर सूरत सिंह नेगी, बिशन कोटनाला सुमित चौहान, किशन सिंह, अरविंद सिंह, प्यार सिंह, दिनेश सिंह, विजय सिंह, धीरज सिंह, अजीत सिंह, कौर सिंह, माया देवी, दरबा देवी, मीना देवी, दुलारी देवी, संगीता देवी आदि मौजूद रहे.
(Udaipur Kiran) / चिरंजीव सेमवाल
