Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़ के 16 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी

छत्तीसगढ़ में  बारिश फाइल फाेटाे

रायपुर, 23 सितंबर (Udaipur Kiran News) । छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटों के भीतर भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने जशपुर, कोरबा, रायगढ़, नारायणपुर सहित 16 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। बारिश की यह स्थिति 23 से 27 सितंबर तक बनी रहेगी। राजधानी रायपुर में भी इस दौरान हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है । इस दौरान गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी और उसके आसपास एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इससे प्रदेश में समुद्र से नमी वाली हवा आएगी। 25 सितंबर से एक नया सिस्टम बन रहा है। 27 सितंबर से सिस्टम दक्षिण ओडिशा और उत्तरी आंध्रप्रदेश के तटों को पार करेगा। जिसका प्रभाव छत्तीसगढ़ पर पड़ेगा।

मौसम विभाग ने अगले तीन घंटों के लिए राज्य के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली और अचानक तेज हवा के साथ मध्यम वर्षा की संभावना जताई है।यहां ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।जबकि कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर में हलकी वर्षा की संभावना जताई गई है। इन क्षेत्रों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने राजधानी रायपुर समेत आस-पास के इलाकों आज दिन भर बादल छाए रहने की संभावना जताई है।

(Udaipur Kiran) / केशव केदारनाथ शर्मा

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *