Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HEADLINES

यूपी में प्रत्येक माफिया का संबंध सपा से: योगी आदित्यनाथ

पत्रकार वार्ता करते सीएम योगी

लखनऊ, 19 दिसंबर (Udaipur Kiran) । कोडीन सिरप मामले पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज समाजवादी पार्टी पर एक बार फिर

बड़ा आराेप लगाया। याेगी ने कहा कि यह सभी लोग जानते हैं कि प्रत्येक माफिया का संबंध समाजवादी पार्टी से है।

शुक्रवार काे विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले विधान भवन स्थित मीडिया सेंटर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कफ सिरप मामले में हमारी जांच जारी है। अभी तक जितने लोग पकडे गए हैं, उनके तार समाजवादी पार्टी से जुड़े हुए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जांच होने दीजिये, दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा।

कोडीन कफ सिरप प्रकरण में सपा के विरोध पर मुख्यमंत्री याेगी ने कहा कि एनटीपीएस के अंतर्गत आने वाली औषधि है। सर्दी खांसी के लिए कोडीन का इस्तेमाल होता है। सेंट्रल नारकोटिक्स ब्यूरो इसका आवंटन करता है, लेकिन यह कफ़ सिरप तमाम जगहों पर नशे के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा था। अवैध रूप से इसकी तस्करी की शिकायत आई थी। शिकायतों के बाद हमारी सरकार ने कार्रवाई की। यह कार्रवाई यूपी सरकार, यूपी पुलिस, एफएसडीए कर रही है।

उन्होंने बताया कि कई जगहों से तस्कर पकड़े गए हैं। हर माफिया के सम्बन्ध समाजवादी पार्टी से रहे हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है। एसटीएफ ने जिनको पकड़ा है, उनके संबंध सपा से रहे हैं। राज्य स्तर की एसआईटी इस मामले की निगरानी कर रही है। अवैध तस्करी व जुड़े महत्वपूर्ण पहलू होंगे। किन लोगों के पास धन गया है। कोडीन कफ सिरप पर हम हमारे नेता सदन से लेकर बाहर तक जवाब देंगे। हमारे एक विधायक का निधन हुआ है। इसलिए आज शोक व्यक्त करने के बाद विधानसभा नहीं चलेगी। विधान परिषद में हमारे नेता इसका जवाब देंगे। इसमें हम सख्त कार्रवाई करेंगे।

कोडीन कफ़ सिरप मामले में अखिलेश यादव के हमलावर तेवर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गालिब का शेर पढ़कर तंज कसा। उन्होंने कहा कि उम्र भर ग़ालिब यही भूल करता रहा धूल चेहरे पर थी आईना साफ करता रहा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज विधानसभा सत्र शुरू हो रहा है। सभी प्रतिभागियों का हम स्वागत करते हैं। इस बार वंदे मातरम पर चर्चा होगी। हमारी इच्छा थी कि सत्र ज्यादा दिन चले लेकिन जनप्रतिनिधियों के आग्रह पर सीमित समय तक रखा गया है। उनका कहना था कि एसआईआर कार्य जारी है। वह उस कार्य में अपनी महती भूमिका निभाना चाहते हैं। 24 दिसंबर तक सत्र चलेगा। मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, बृजेश पाठक, वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना भी मौजूद रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / दिलीप शुक्ला

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *