Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
CRIME

पत्नी और ससुराल पक्ष के लोगों के उत्पीड़न के चलते युवक ने की आत्महत्या, पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज

प्रतीकात्मक छवि

गाजियाबाद, 4 दिसंबर (Udaipur Kiran) । गाजियाबाद के संजय नगर सेक्टर 23 के गुलधर द्वितीय में 28 नवंबर को एक युवक द्वारा आत्महत्या करने के मामले में मधुबन बापूधाम पुलिस ने गुरुवार काे युवक की पत्नी समेत पांच लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा मे रिपोर्ट दर्ज किया है। युवक के पिता ने बहू और उसके परिजनों पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए शिकायत दी थी। संजयनगर सेक्टर-23 के गुलधर द्वितीय स्थित संतोष नगर में रहने वाले मनोज कुमार का कहना है कि उनके बेटे रोबिन कुमार की शादी वर्ष 2017 में थाना सिंभावली, जिला हापुड़ के गांव भरना निवासी मीनाक्षी के साथ हुई थी। शादी के बाद कुछ समय तक सब सामान्य रहा, लेकिन धीरे-धीरे विवाद बढ़ने लगा।

मनोज कुमार का आरोप है कि मीनाक्षी आए दिन झगड़ा करती थी और रोबिन को दहेज के झूठे केस में फंसाने की धमकी देती थी। बाद में उसने मुकदमा भी दर्ज करा दिया, जिसकी सुनवाई लंबे समय से अदालत में चल रही थी। अदालत में तारीख के दौरान मीनाक्षी, उसकी बहन ज्योति, रिश्तेदार आदित्य और माता-पिता विमलेश व ओमपाल सिंह उनके बेटे को लगातार जान से मारने और एक्सीडेंट करवाने की धमकियां देते थे। इससे रोबिन काफी दबाव में रहता था और मानसिक रूप से परेशान हो चुका था। मनोज कुमार ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे की मौत आत्महत्या नहीं, बल्कि लगातार मानसिक प्रताड़ना का नतीजा है।

एसीपी कविनगर सूर्यबली मौर्य का कहना है कि युवक की पत्नी और सास-ससुर समेत पांच लोगों को नामजद करते हुए आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा आज दर्ज कर लिया गया है।

—————

हिन्दुस्थान/सुरेश

(Udaipur Kiran) / सुरेश चौधरी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *