फर्रुखाबाद में युवक को गोली मारकर सात लाख की लूट

फर्रुखाबाद,15 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश में जनपद फर्रुखाबाद के कादरी गेट थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर को सरेराह लुटेराें ने कैश कलेक्शन कर्मी को गोली मारकर सात लाख रुपये से भरा बैग लूटकर भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घायल काे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आईटीआई चौकी इंचार्ज विशेष कुमार ने बताया कि, किसकबाई निवासी राजेश शर्मा आरसीएमएस कंपनी में कैश कलेक्शन का कार्य करते है। साेमवार काे वह अमेजॉन कार्यालय में कलेक्शन के बाद 7 लाख रुपये से भरा बैग लेकर लौट रहे थे। सोमवार दोपहर को वह मंडी रोड स्थित गुंजन विहार कॉलोनी के पास आर्यावर्त ग्रामीण बैंक के पास पहुंचे, तभी बाइक सवार दो लुटेरों ने उन्हें रोककर रुपये से भरा बैग छीनने लगे।उन्हाेंने इसका विरोध किया ताे बाइक पर बैठे एक बदमाश ने गोली चला दी, जो राजेश की कमर के पास जा लगी। इससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। इसके बाद लुटेरे कैश से भरा बैग लेकर फरार हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।
आईटीआई चौकी इंचार्ज ने बताया कि घटनास्थल पर लुटेरों का एक मोबाइल फोन छूट गया, जिसे सबूत के तौर पर पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर लुटेरों की तलाश में जुट गई। ————–
(Udaipur Kiran) / Chandrapal Singh Sengar



