Skip to content
Sunday, 1 November 2026
BREAKING
CRIME

बारात में डांस काे लेकर विवाद,घायल युवक की मौत

मृतक युवक की फाईल फोटो

सुलतानपुर, 5 दिसंबर (Udaipur Kiran) । जिला सुलतानपुर में अखंडनगर थाना क्षेत्र स्थित पौधनरामपुर गांव में गुरुवार रात काे एक बारात में विवाद के दाैरान घायल युवक की अस्पताल ले जाते समय रास्ते माैत हाे गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी ।

अखंडनगर के थानाध्यक्ष संत कुमार सिंह ने शुक्रवार को बताया कि जयसिंहपुर क्षेत्र के बरौंसा गांव में गुरुवार रात काे बारात में द्वारपूजा के दौरान डांस चल रहा था। इसी दौरान घरातियों के बीच किसी बात को लेकर मारपीट शुरू हो गई। इसमें पौधनरामपुर गांव निवासी अनीश पासवान गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने हस्तक्षेप कर मामले को शांत कराया और घायल अनीश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया। चिकित्सक सुधीर बरनवाल ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल, अंबेडकरनगर रेफर कर दिया। अनीश ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि शव काे पाेस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच की जा रही है।

(Udaipur Kiran) / दयाशंकर गुप्त

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *