Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

डीएलएड में 1.38 लाख पंजीकरण, 98 हजार आवेदन

सचिव

–ऑनलाइन आवेदन में अंकित जानकारी में संशोधन का नही मिलेगा मौका : सचिव

प्रयागराज, 17 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । डीएलएड प्रशिक्षण 2025 में अभ्यर्थियों ने 1.38 लाख ऑनलाइन पंजीकरण किया है, जबकि 98 लाख अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन शुल्क जमा कर दिया है। ऑनलाइन पंजीकरण अभ्यर्थी 18 दिसम्बर गुरूवार की रात 12 बजे तक कर सकते हैं, जबकि वह 19 दिसम्बर से आवेदन का प्रिंट प्राप्त कर सकते हैं।

सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी उप्र प्रयागराज अनिल भूषण चतुर्वेदी ने बुधवार को बताया कि अभ्यर्थियों को अपने ऑनलाइन आवेदन में अंकित की गई जानकारी में संशोधन का कोई मौका नहीं मिलेगा। इसलिए अभ्यर्थियों से यह अपील की गई है कि ऑनलाइन आवेदन भरते समय सभी जानकारी को पूरी तरह से चेक करके मूल अभिलेखों के मुताबिक देखते हुए दर्ज करें। उन्होंने बताया कि प्रदेश में डीएलएड की कुल 2.39 लाख सीटें हैं। सचिव ने अभ्यर्थियों से अपील किया है कि ऑनलाइन आवेदन से पहले अभ्यर्थी वेबसाइट पर उपलब्ध शासनादेश और दिशा निर्देशों का भी अवलोकन अवश्य कर लें। इस मामले में यूपी के अभ्यर्थियों के अतिरिक्त सभी अभ्यर्थी अनारक्षित श्रेणी में माने जाएंगे। ऐसे व्यक्तियों को किसी भी तरह का आरक्षण देय नहीं होगा। डीएलएड प्रशिक्षण के लिए राज्य सरकार से सम्बद्धता प्राप्त अल्पसंख्यक संस्थाओं में भी डीएलएड प्रशिक्षण शासनादेश के तहत ही कराया जाएगा।

सचिव चतुर्वेदी ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन के लिए अभ्यर्थियों की शैक्षिक अर्हता, आयु, आवेदन शुल्क, चयन का मानक और अन्य शर्तों सहित सभी दिशा निर्देश वेबसाइट ीजजचेरूध्ध्नचकमसमकण्हवअण्पद पर दिए गए हैं। उल्लेखनीय है कि डीएलएड की कुल 2.39 लाख सीट है जिसमें 10,600 सीट डॉयट में और शेष निजी क्षेत्र के कालेजों में है।

—————

(Udaipur Kiran) / विद्याकांत मिश्र

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *