Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
BIHAR

हत्या कांड में 10 गिरफ्तार, एक करोड़ मुआवजे की मांग

परिजनों से मिलते नेतागण

नवादा,16 दिसंबर (Udaipur Kiran) । नवादा के रोह थाना क्षेत्र में अतहर मोब्लांचिंग हत्याकांड में पुलिस ने 10 बलबाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं एक दर्जन संगठनों ने मृतक अतहर के परिजनों को एक करोड़ रुपये मुआवजे की मांग के साथ ही स्पीडी ट्रायल कराकर हत्यारो को फांसी की सजा देने के भी मांग की है।

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के सचिन दानी विद्यार्थी, वरिष्ठ नेता प्रोफेसर नरेश चंद्र शर्मा, मुकलेश कुमार, जन स्वराज के प्रांतीय प्रवक्ता सैयद मसीहुद्दीन, अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य अफरोजा खातून, भाकपा माले के भोला राम आदि ने मृतक के परिजनों से मंगलवार को मुलाकात कर ढांढस बंधाया। मृत का परिजनों को एक करोड रुपए मुआवजे के साथी हथियारों को फांसी देने की भी मांग की।

बिहारशरीफ के गंगन दीवान मुहल्ले में माब लिंचिंग में मारे गए मो.अतहर हुसैन के परिजनों से मिल कर संवेदना ब्यक्त की और उन सबों के साथ खड़े रहने का वचन दिया।

मो.अतहर को गत 5 दिसम्बर 2025 को नवादा जिले के रोह थाना क्षेत्र में माॅब लिंचिंग करके बुरी तरह जख्मी कर दिया गया था। जिन की गत 12 दिसम्बर 2025 को इलाज के दौरान पावापुरी के विम्स अस्पताल में मौत हो गयी।

यह घटना नवादा जिला के रोह थानान्तर्गत भट्टा गांव के भट्टा मोड़ पर घटित हुयी थी। इस घटना के संबंध में रोह थाना में कांड संख्या – 413/2025 दर्ज किया गया है। जिस में भट्टा गांव के सत्यनारायण यादव, मंटु यादव, सोना यादव, सतीश यादव, सिकंदर यादव, रंजन यादव, विपुल यादव एवं सचिन यादव पर मो.अतहर को बांध कर गर्म छड़ से उनके शरीर को दागने, पिलास से कान को काटने, बेरहमी से हाथ को तोड़ने तथा गंभीर रूप से जख्मी करने का आरोप है।

प्राथमिकी मृतक मो.अतहर की पत्नी के बयान पर दर्ज किया गया है।मो.अतहर ने अपनी मौत से पूर्व पुलिस अधिकारियों को अपने साथ घटित घटना पर विस्तृत ब्यान दिया था।हालांकि इस घटना के आरोपी 10 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। मगर इस कांड की सुनवाई के लिए विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित करके जघंय अपराधकर्मियों को तीन माह के दौरान सजा दिलाना पुलिस का दायित्व है।

मृतक अपने परिवार का मुख्य जीविकोपार्जक था और उसके तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। जो कमाने योग्य नहीं हैं।इस लिए नेताओ ने मांग है कि पीड़ित परिवार को एक करोड़ रूपया मुआवजा दिया जाय और मृतक के एक निकटतम आश्रित को सरकारी नौकरी दी जाय।

इन सभी अपराधियों ने भट्टा मैदान में सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्ज़ा करके मकान-दालान बना रखा है। मेरी मांग है कि भूमि की जांच कराकर सार्वजनिक भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया जाय।

—————

(Udaipur Kiran) / संजय कुमार सुमन

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *