Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

जौनपुर में 100 बीएलओं ने कार्य किया पूरा, जिलाधिकारी ने किया सम्मानित

जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र सिंह

जौनपुर 03 दिसम्बर, (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के जौनपुर में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) के सम्बन्ध में बुधवार को बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने बीएलओ और सुपरवाइजर से गणना प्रपत्र वितरण और संग्रहण के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की और कम प्रगति वाले बीएलओ को निर्देशित किया कि अवशेष गणना प्रपत्रों का शत-प्रतिशत वितरण और संग्रहण कर डिजीटाइजेशन कराना सुनिश्चित करें, जिससे ससमय विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण का कार्य पूर्ण कराया जा सके। उन्होंने बताया कि जनपद में लगभग 100 बीएलओं ने शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है जिन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है। भविष्य में भी इसी प्रकार सम्मानित कर उनके कार्यो की सराहना की जाएगी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व अजय अम्बष्ट, जिला कार्यक्रम अधिकारी नरेन्द्र सिंह, नगर मजिस्ट्रेट इन्द्र नन्दन सिंह, तहसीलदार सदर, सुपरवाइजर, बीएलओ सहित अन्य उपस्थित रहे।

(Udaipur Kiran) / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *