Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
BIHAR

भागलपुर के सातों विधानसभा में 102 प्रत्याशियों ने कराया नामांकन, 17 का पर्चा रद्द

फाइल फोटो

भागलपुर, 22 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । बिहार के भागलपुर जिले में विधानसभा चुनाव का अब असर दिखने लगा है। विभिन्न राजनीतिक दलों के उम्मीदवारोंं ने जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया है। जिले के सातों विधानसभा में कुल 102 उम्मीदवारों ने नाम निर्देशन पत्र भरे थे, लेकिन चुनावी कसौटी पर 17 दावेदारों के पर्चे गलतियों के कारण खारिज कर दिए गए। फिलहाल 85 उम्मीदवार मैदान में डटे हुए हैं।

152 बिहपुर : 12 उम्मीदवारों ने भरा नामांकन, 2 का नामांकन रद्द, मैदान में बचे 10

153, गोपालपुर : 11 उम्मीदवार मैदान में

154 पीरपैंती (आरक्षित सीट): 12 उम्मीदवारों में से 1 का पर्चा रद्द, 11 मैदान में

155 कहलगांव : 16 उम्मीदवारों ने कराया नामांकन, 3 का पर्चा रद्द, 13 प्रत्याशी मैदान में

156 भागलपुर : 14 प्रत्याशियों ने कराया नामांकन, 2 का पर्चा रद्द, 12 प्रत्याशी मैदान में

157 सुल्तानगंज : 16 प्रत्याशियों ने कराया नामांकन, 3 का पर्चा रद्द, 13 प्रत्याशी मैदान में

158 नाथनगर : 21 प्रत्याशियों ने कराया नामांकन, 6 का पर्चा रद्द, 15 प्रत्याशी मैदान में

—————

(Udaipur Kiran) / बिजय शंकर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *