Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

क्रिसमस पर 106.4 एफएम ने किया कार्निवल सेलिब्रेशन

वाहन को रवाना करते एफएम के जीएम सहित अन्‍य

रांची, 22 दिसंबर (Udaipur Kiran) । क्रिसमस के अवसर पर 106.4 एफएम ने सोमवार को राजधानी रांची में क्रिसमस कार्निवल सेलिब्रेशन का आयोजन किया। इस क्रम में पटेल चौक, रांची से साेमवार काे विशेष मूविंग कैंटर वैन को रवाना किया गया। यह कैंटर वैन राजधानी रांची के विभिन्न इलाकों, सोसायटी और पार्कों में घूमेगा और सैंटा क्लॉज़ बच्चों के बीच चॉकलेट और गिफ्ट्स बांटकर क्रिसमस की खुशियां साझा करेंगे। इसे आरजे राजेश्वरी और आरजे सावन होस्ट कर रहे हैं।

इस अवसर पर 106.4 एफएम के लोकेशन हेड (झारखंड–बिहार) अभिषेक श्रीवास्तव ने कहा कि, कैंटर वैन के माध्यम से हम क्रिसमस की खुशियां सीधे शहरवासियों तक पहुंचाना चाहते हैं। इसका मुख्य आकर्षण 25 दिसंबर को मॉल ऑफ रांची में आयोजित होने वाला बिगेस्ट सेरेमोनियल केक कटिंग कार्यक्रम होगा। इसके साथ-साथ कई मज़ेदार गेम्स, सरप्राइज एक्टिविटीज़ और शानदार क्रिसमस कैरोल परफॉर्मेंस भी होंगी।

कैंटर वैन के फ्लैग-ऑन कार्यक्रम में, अनूप हेतमसरिया (निर्देशक, प्रतीक ऑटोमोबाइल), अनूप शुक्ला (जीएम, प्रतीक ऑटोमोबाइल) सहित 106.4 एफएम की टीम सहित अन्य मौजूद थे।

—————

(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *