Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

सांसद खेल स्पर्धा : मैराथन में 1185 प्रतिभागियाें ने किया प्रतिभाग

प्रतियोगिता में भाग ले रहे प्रतिभागी

फर्रुखाबाद, 20 दिसंबर (Udaipur Kiran) । स्वर्गीय ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में सांसद खेल स्पर्धा के अंतर्गत जिला स्तरीय मैराथन प्रतियोगिता का शनिवार काे

आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिलाध्यक्ष भाजपा फतेहचंद्र वर्मा, जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने हरी झंडी दिखाकर किया।

प्रतियोगिता में 1043 बालक एवं 142 बालिकाओं समेत कुल 1185 प्रतिभागियाें ने निःशुल्क प्रतिभाग किया। समस्त कार्यक्रम जिला क्रीड़ाधिकारी की देख-रेख में संपन्न कराया गया।

मैराथन प्रतियोगिता में अम्पायर की भूमिका संजीव कुमार, कुलदीप कुमार, सुभाष चन्द्र, अतुल दास, आलोक यादव, मनीष यादव, संजीव द्विवेदी, संजीव यादव, केशव गंगवार, अभिषेक पाल, अभिषेक शाक्य के निभाई।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, उप जिलाधिकारी सदर, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के साथ-साथ अमरदीप दीक्षित जिला संयोजक भाजपा, समस्त युवा/क्षेत्रीय कल्याण अधिकारी, स्टेडियम के समस्त कर्मचारी आदि मौजूद रहे।

————-

(Udaipur Kiran) / Chandrapal Singh Sengar

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *