Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

माघ मेला में स्वयंसेवक के रुप में तैनात होंगे 1250 होमगार्ड

माघ मेला क्षेत्र में रविवार को भूमि पूजन करते हुए होमगार्ड विभाग प्रयागराज जिला कमांडेंट रंजीत सिंह का छाया चित्र

कमांडेंट होमगार्ड ने माघ मेला क्षेत्र में किया भूमि पूजन

प्रयागराज, 14 दिसंबर (Udaipur Kiran) । माघ मेला को सकुशल संपन्न कराने के लिए 1250 होमगार्ड स्वयंसेवकों की तैनाती की जाएगी। यह जानकारी रविवार को माघ मेला परेड क्षेत्र में विधिवत भूमि पूजन करने के बाद होमगार्ड विभाग के जिला कमांडेंट रंजीत कुमार सिंह ने दी।

उन्होंने बताया कि माघ मेला के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुचारु व्यवस्था के लिए प्रयागराज मंडल मिर्जापुर मंडल और अयोध्या मंडल से होमगार्ड स्वयंसेवकों की तैनाती की जा रही है। उन्होंने कहा कि मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ तीर्थ यात्रियों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराना होमगार्ड विभाग की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष माघ मेला में कुल 1250 होमगार्ड स्वयंसेवकों की तैनाती की जा रही है। इसमें प्रयागराज जनपद से 400, कौशांबी से 100, प्रतापगढ़ से 200, फतेहपुर से 100, मिर्जापुर से 100, भदोही से 100, सोनभद्र से 100, सुल्तानपुर से 100 तथा अमेठी से 50 होमगार्ड शामिल होंगे। ये सभी स्वयंसेवक मेला क्षेत्र में कानून-व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, भीड़ प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सहायता में तैनात रहेंगे।

आगामी माघ मेला 2026 को सकुशल संपन्न कराने तथा तीर्थ यात्रियों की सुरक्षा, सहायता और सहयोग सुनिश्चित करने के उद्देश्य से होमगार्ड विभाग तैयारियां तेज कर दिया है। इसी क्रम में होमगार्ड विभाग के जिला कमांडेंट रंजीत कुमार सिंह ने रविवार को माघ मेला परेड क्षेत्र में विधिवत भूमि पूजन किया।

भूमि पूजन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रंजीत सिंह, जिला कमांडेंट प्रयागराज, लक्ष्मी शंकर यादव, रंजीत कुमार, राजेश कुमार सरोज, इंद्र नारायण यादव, उपेंद्रनाथ ओझा, भानू प्रकाश शुक्ला, रितेश सिंह सहित अन्य व लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहे। अधिकारियों ने माघ मेला को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सफल बनाने के लिए समन्वय के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

—————

(Udaipur Kiran) / रामबहादुर पाल

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *