Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
BIHAR

छपरा में लोक कलाकार भिखारी ठाकुर की 138वीं जयंती कल

भिखारी

सारण, 17 दिसंबर (Udaipur Kiran) । भोजपुरी के शेक्सपियर कहे जाने वाले महान लोक कलाकार भिखारी ठाकुर की 138वीं जयंती गुरुवार 18 दिसंबर 2025 को सारण जिला प्रशासन और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के संयुक्त तत्वावधान में धूमधाम से मनाई जाएगी। इस समारोह का आयोजन सारण जिला प्रशासन, भिखारी ठाकुर लोक साहित्य एवं संस्कृति महोत्सव, सारण जिला नाई संघ और पाटलिपुत्र इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस रिसर्च के साझा प्रयास से किया जा रहा है।

कार्यक्रम को दो मुख्य चरणों में विभाजित किया गया है पहला कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10:30 बजे तेलपा स्थित भिखारी ठाकुर चौक पर होगी। यहाँ जिले के गणमान्य व्यक्ति और प्रशासनिक अधिकारी भिखारी ठाकुर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन करेंगे। इसके पश्चात दूसरा कार्यक्रम दोपहर 01:00 बजे से प्रेक्षागृह में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।

इस वर्ष संगोष्ठी का मुख्य विषय वर्तमान समय में लोक कलाकार भिखारी ठाकुर की प्रासंगिकता रखा गया है। इस विमर्श के माध्यम से वक्ता यह रेखांकित करेंगे कि किस प्रकार भिखारी ठाकुर के लिखे नाटक जैसे ‘बिदेशिया’ और ‘बेटी बेचवा’ आज के दौर की सामाजिक कुरीतियों पर भी सटीक प्रहार करते हैं।

भोजपुरी की विकास के क्षेत्र में काम करने वाले संस्थानों की ओर से निवेदन किया गया है कि इस सांस्कृतिक और वैचारिक उत्सव में अधिक से अधिक संख्या में लोग भाग लें, ताकि नई पीढ़ी को अपनी समृद्ध विरासत और लोक कला की जड़ों से जोड़ा जा सके। यह आयोजन न केवल एक कलाकार को श्रद्धांजलि है, बल्कि भोजपुरी लोक साहित्य के संरक्षण का एक बड़ा संकल्प भी है।

—————

(Udaipur Kiran) / धनंजय कुमार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *