Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

अमेठी में माध्यमिक शिक्षक संघ का 14वां जनपदीय सम्मेलन संपन्न

मीडिया से बात करते हुए शिक्षक एमएलसी ध्रुव कुमार त्रिपाठी
आदर्श सम्मान के साथ ले आते हुए स्काउट गाइड
झंडा रोहण करते हुए मुख्य अतिथि
सम्मेलन में मौजूद लोगों की फोटो

अमेठी, 30 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ का 14वां जनपदीय सम्मेलन एवं शैक्षिक विचार गोष्ठी मंगलवार को श्री रणंजय इंटर कॉलेज, ठेंगहा में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। सम्मेलन का उद्घाटन जनप्रिय शिक्षक विधायक एवं नेता शिक्षक दल, विधान परिषद उत्तर प्रदेश ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने किया। मुख्य अतिथि ने “संस्कारयुक्त शिक्षा” विषय पर अपने विचार रखते हुए कहा कि वर्तमान समय में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश अत्यंत आवश्यक है। संस्कार ही जीवन को दिशा देते हैं और एक सुसभ्य नागरिक का निर्माण करते हैं।

आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि संस्कारविहीन शिक्षा समाज को दिशाहीन बनाती है, जबकि संस्कारयुक्त शिक्षा राष्ट्र निर्माण में सहायक सिद्ध होती है। अपने संबोधन में शिक्षक विधायक ने शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर भी विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की पूर्व प्राप्त सुविधाओं तथा धारा 12, 16, 18 एवं 21 को पुनर्जीवित कराने के लिए वे सड़क से सदन तक संघर्ष के लिए प्रतिबद्ध हैं। जब तक इन प्रावधानों को शिक्षा आयोग की नियमावली में सम्मिलित नहीं किया जाता, तब तक संघर्ष जारी रहेगा।

उन्होंने शिक्षकों से अपनी अस्मिता एवं अधिकारों की रक्षा के लिए संगठित रहने का आह्वान किया तथा तदर्थ शिक्षकों की सेवाओं की बहाली का मुद्दा प्रमुखता से उठाया । सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए जनपदीय अध्यक्ष शिवभूषण उपाध्याय ने शिक्षकों की गरिमा और सम्मान की रक्षा के लिए संगठन की प्रतिबद्धता दोहराई। जिला मंत्री जयप्रकाश द्विवेदी ने अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त करते हुए शिक्षकों से एकजुट होकर संघर्ष के लिए तैयार रहने का आह्वान किया।

शैक्षिक विचार गोष्ठी के अवसर पर सेवानिवृत्त शिक्षकों जयप्रकाश तिवारी, राजेंद्र प्रसाद मिश्रा, राज किशोर सिंह एवं अनिल कुमार श्रीवास्तव को शाल, प्रतीक चिन्ह, पुष्पमाला एवं साहित्य भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में आर.पी. सिंह, दिनेश कुमार सिंह, राज बहादुर गौतम, डॉ. रमा शंकर पांडेय आदि लाेग उपस्थित रहे।

—————–

(Udaipur Kiran) / लोकेश त्रिपाठी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *