Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

सरकारी कार्य में बाधा डालने और जानलेवा हमला करने वाले 15 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपी पुलिस अभिरक्षा में

जौनपुर, 28 सितम्बर (Udaipur Kiran News) पुलिस अधीक्षक के सख्त निर्देशों के तहत अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में खुटहन पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। शनिवार रात सरकारी कार्य में बाधा डालने और जेई समेत कर्मचारियों पर जानलेवा हमला करने वाले 15 वांछित अभियुक्तों को पुलिस ने रविवार को धर दबोचा।

बता दें कि, 27 सितम्बर की रात करीब 12:30 बजे पिलकिछा पावर हाउस पर बिजली ब्रेकडाउन हुआ। अवर अभियंता श्याम अवध यादव अपनी टीम के साथ फॉल्ट दुरुस्त करने के लिए मौके पर पहुंचे। इसी दौरान ग्राम लोनियापट्टी में बिजली सुधारते समय ग्राम प्रधान समेत विपक्षीगण लाठी-डंडे लेकर टूट पड़े। सरकारी कर्मचारियों को गालियाँ दीं, काम में बाधा पहुँचाई और मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी।

घटना के बाद थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। रविवार को खुटहन पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गांव में दबिश दी और 15 वांछित अभियुक्तों को धर-दबोचा। गिरफ्तार आरोपितों में बृजेश चौहान, पवन चौहा, आकाश चौहान, सूरज चौहान, ओमप्रकाश गौतम, विकास चौहान विशाल चौहान समेत कई नाम शामिल हैं।

इस सम्बंध में थानाध्यक्ष चंदन कुमार राय ने बताया कि हमारे नेतृत्व में क्राइम टीम ने गांव को घेराबंदी कर सभी अभियुक्तों को हिरासत में ले लिया। सभी को थाने लाकर पूछताछ के बाद सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया गया है।

(Udaipur Kiran) / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *