Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

अनाधिकृत तरीके से रेलवे ट्रैक पार करने वाले अब तक 1882 गिरफ्तार

रेलवे ट्रैक

–जनवरी 2025 से 10 दिसम्बर तक 1882 लोग गिरफ्तार

प्रयागराज, 16 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । प्रयागराज मंडल में अनाधिकृत तरीके से रेलवे ट्रैक पार (ट्रेस पासिंग) करने वालों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। ट्रेस पासिंग पार अंकुश लगाने के परिणामस्वरूप 01 जनवरी, 2025 से 10 दिसम्बर तक कुल 1882 लोगों को ट्रेसपासिंग के आरोप में गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की गई ।

यह जानकारी जनसम्पर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने देते हुए बताया कि एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म पार जाने के लिए फुट ओवर ब्रिज का प्रयोग करना चाहिए। अनधिकृत रूप से ट्रैक पार दंडनीय अपराध है, जिसमें 1000 रुपये जुर्माना एवं 6 माह का कारावास या दोनों का प्रावधान है।

उन्होंने आगे बताया कि जनवरी में 42 लोग, फरवरी में 43, मार्च में 175, अप्रैल में 86, मई में 148, जून में 96, जुलाई में 300, अगस्त में 292, सितम्बर में 201, अक्टूबर में 246, नवम्बर में 206, दिसम्बर में 47 लोग गिरफ्तार हुए हैं।

इनमें प्रयागराज जंक्शन 197, कानपुर सेंट्रल 172, प्रयागराज छिवकी 169, जीएमसी 156, फतेहपुर 133, कानपुर अनवरगंज 123, फ़िरोज़ाबाद 117, पनकी धाम 97, चुनार 92, मिर्जापुर 87, नैनी 86, अलीगढ़ 86, फफूंद 84, इटावा 60, सूबेदारगंज 55, खुर्जा 43, टूंडला 34, शिकोहाबाद 29, मानिकपुर 25, हाथरस 25, दादरी 12, इस प्रकार कुल 1882 लोग गिरफ्तार हुए हैं।

—————

(Udaipur Kiran) / विद्याकांत मिश्र

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *