मुरादाबाद में 2000 मतदाताओं ने जमा नहीं किए एसआईआर के गणना प्रपत्र

मुरादाबाद, 16 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद में विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) के तहत बीएलओ द्वारा वितरित किए गए अभी दो हजार गणना प्रपत्र जमा नहीं हुए हैं। इन गणना फार्मों को इकट्ठा करने के लिए बीएलओ प्रयासरत हैं। चुनाव आयाेग द्वारा तिथि बढ़ाए जाने के बावजूद लाेग रुचि नहीं दिखा रहे हैं। इससे प्रशासन की चिंता बढ़ गई है।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी व अपर जिलाधिकारी प्रशासन संगीता गौतम ने मंगलवार को बताया कि केंद्रीय चुनाव आयोग के अनुसार गणना फार्मों को जमा करने की अंतिम तिथि 26 दिसंबर तक हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने लोगों से शीघ्र फार्म भरकर जमा करने की अपील की हैं। उन्होंने बताया पोर्टल पर भी सूचनाएं उपलब्ध करा दी गई हैं।
(Udaipur Kiran) / निमित कुमार जायसवाल



