Volkswagen Taigun और Virtus पर गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन ऑफर, 2.10 लाख रुपये तक के फायदे का मौका

Volkswagen India ने गणेश चतुर्थी के मौके पर अपने पॉपुलर मॉडल्स Taigun और Virtus पर जबरदस्त बेनिफिट्स का ऐलान किया है. चुनिंदा डीलरशिप्स पर Volkswagen Taigun पर 2.10 लाख रुपये तक और Virtus पर 1.75 लाख रुपये तक के लाभ दिए जा रहे हैं. दोनों कारें एक ही प्लेटफॉर्म पर बेस्ड हैं और अपनी शानदार स्टाइल, दमदार इंजन और प्रीमियम फीचर्स के लिए जानी जाती हैं.

Volkswagen Taigun

Volkswagen Virtus: पावर और फीचर्स
Virtus में दो इंजन ऑप्शन मिलते हैं—1.0-लीटर TSI पेट्रोल (113 bhp, 178 Nm) और 1.5-लीटर TSI पेट्रोल (148 bhp, 250 Nm). 1.0 TSI वेरिएंट में 6-स्पीड मैनुअल या टॉर्क कन्वर्टर गियरबॉक्स, जबकि 1.5 TSI वेरिएंट में 7-स्पीड DSG या 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है.
Virtus का मुकाबला Honda City, Hyundai Verna और Skoda Slavia से है.

Volkswagen Taigun: SUV सेगमेंट का स्टार
Taigun भी 1.0-लीटर और 1.5-लीटर TSI पेट्रोल इंजन के साथ आती है. इसका मुकाबला Hyundai Creta, Kia Seltos, Skoda Kushaq और Toyota Urban Cruiser Hyryder से है. ऑफर्स के चलते यह SUV अब और भी आकर्षक विकल्प बन गई है.

Volkswagen Tayron: जल्द भारत में लॉन्च
Volkswagen अब Tayron SUV को भी भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है, जो Tiguan AllSpace की जगह लेगा. Tayron का डिजाइन काफी हद तक Tiguan R-Line जैसा है, लेकिन लंबाई 231mm ज्यादा है, जिससे अंदर ज्यादा स्पेस मिलता है. इसमें फ्रंट पर LED हेडलैम्प्स, ब्लैक ग्रिल, और स्टाइलिश एयर डैम मिलेगा. ग्लोबल वेरिएंट में IQ.LIGHT HD Matrix हेडलैम्प्स दिए गए हैं, जिसमें हर यूनिट में 19,000 LED मौजूद हैं. इंडिया में मिलने वाले फीचर्स की पूरी लिस्ट ऑफिशल लॉन्च के बाद ही पता चलेगी.

Volkswagen Tayron इंजन और पावर
Tayron में 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो नई Skoda Kodiaq और Volkswagen Tiguan R-Line में भी दिया गया है. यह इंजन 200 bhp पावर और 320 Nm टॉर्क जेनरेट करता है. ट्रांसमिशन के लिए 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलेगा.

Leave a Comment