रिलायंस जियो ने अपने यूजर्स के लिए एक जबरदस्त और बजट-फ्रेंडली प्रीपेड प्लान पेश किया है, जिसमें सिर्फ ₹895 में करीब 11 महीनों (336 दिन) की वैलिडिटी मिलती है. यानी, रोजाना सिर्फ ₹2.66 खर्च कर आप पूरे साल भर अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा और SMS का फायदा उठा सकते हैं.

Jio का 895 रुपये वाला सबसे सस्ता प्लान
इस प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली डेटा और रोज 100 SMS के साथ जियो ऐप्स का फ्री एक्सेस मिलता है. यह प्लान उन यूजर्स के लिए परफेक्ट है, जो बार-बार रिचार्ज नहीं कराना चाहते और पूरे साल बेफिक्र रहना चाहते हैं.
Free OTT वाले Jio के शानदार प्लान्स
अगर आप OTT सर्विसेज का भी मजा लेना चाहते हैं, तो जियो के कई प्लान्स में Netflix, Amazon Prime, Disney+ Hotstar जैसे पॉपुलर ओटीटी प्लेटफॉर्म्स का भी एक्सेस मिलता है.
Jio का 198 रुपये वाला प्लान
ये प्लान डेली 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉल्स और 14 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है. इसमें रोज 100 SMS, JioTV और Jio Cloud का एक्सेस और अनलिमिटेड 5G डेटा भी मिलता है.
₹200 से कम में सबसे बेस्ट Jio, Airtel और Vi प्लान्स
अगर आपका बजट कम है, तो Jio, Airtel और Vi के पास ₹200 से कम में ऐसे प्लान्स हैं, जिनमें अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली डेटा, SMS और कई एक्स्ट्रा फायदे शामिल हैं—यानी अब ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं!