भाऊ गैंग ने ली एल्विश यादव के घर फायरिंग की जिम्मेदारी, सोशल मीडिया पर दी सट्टे प्रमोटर्स को धमकी

गुरुग्राम, 17 अगस्त (Udaipur Kiran). मशहूर यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी विनर एल्विश यादव के गुरुग्राम स्थित घर पर शुक्रवार सुबह हुई फायरिंग ने पूरे जिले में सनसनी फैला दी है. Haryana के भाऊ गैंग ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस फायरिंग की जिम्मेदारी ली है और इसके पीछे की वजह भी स्पष्ट की है.

Elvish Yadav

जानकारी के अनुसार, sunday सुबह करीब 5:30 से 6 बजे के बीच तीन नकाबपोश बदमाश बाइक पर सवार होकर एल्विश यादव के सेक्टर 56 स्थित घर पहुंचे और करीब 24 राउंड गोलियां चलाईं. इस वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए. सौभाग्यवश, इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, क्योंकि फायरिंग के वक्त एल्विश यादव घर पर मौजूद नहीं थे.

सोशल मीडिया पोस्ट में भाऊ गैंग ने लिखा है कि यह फायरिंग नीरज फरीदपुर और भाऊ रिटोलिया के कहने पर करवाई गई. पोस्ट में यह भी कहा गया है कि एल्विश यादव ने सट्टे का प्रमोशन कर कई घर बर्बाद किए हैं, और यह फायरिंग उसी के विरोध में की गई है. साथ ही सभी सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स को चेतावनी दी गई है कि जो भी सट्टे का प्रमोशन करेगा, उसे कॉल या गोली के लिए तैयार रहना चाहिए.

गुरुग्राम पुलिस ने इस फायरिंग की पुष्टि की है और मामले की जांच शुरू कर दी है. परिवार की ओर से औपचारिक शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने कानूनी कार्रवाई शुरू करने की बात कही है. पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमें घटनास्थल से फोरेंसिक साक्ष्य जुटा रही हैं और सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है.

Leave a Comment