मुंबई, 18 अगस्त (Udaipur Kiran). साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’ ने Box Office पर शानदार शुरुआत करते हुए अपनी मजबूत पकड़ बना ली है. 14 अगस्त को ऋतिक रोशन की ‘वॉर 2’ के साथ रिलीज़ हुई इस फिल्म ने कमाई के मामले में ‘वॉर 2’ को पीछे छोड़ दिया है. ‘कुली’ का कारोबार तेजी से 200 करोड़ रुपये के आंकड़े के करीब पहुंच चुका है.

Box Office ट्रैकर सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘कुली’ ने रिलीज़ के चौथे दिन यानी sunday को करीब 35 करोड़ रुपये की कमाई की, जिससे फिल्म का कुल कलेक्शन 194.25 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. ओपनिंग डे पर फिल्म ने 65 करोड़ रुपये की जबरदस्त कमाई की थी. दूसरे दिन इसका कलेक्शन घटकर 54.75 करोड़ रुपये रहा, जबकि तीसरे दिन ‘कुली’ ने 39.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया.
‘कुली’ का निर्देशन लोकेश कनगराज ने किया है, और यह उनका रजनीकांत के साथ पहला प्रोजेक्ट है. फिल्म में रजनीकांत ‘देवा’ के किरदार में नजर आ रहे हैं, जिनका एक्शन और स्वैग दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है. फिल्म में नागार्जुन अक्किनेनी, श्रुति हासन, सौबिन शाहिर, उपेंद्र, सत्यराज और रचिता राम जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं. वहीं, आमिर खान और पूजा हेगड़े अपने खास कैमियो से फिल्म को और आकर्षक बनाते हैं.
रजनीकांत कुली Box Office , कुली चौथे दिन कमाई, लोकेश कनगराज निर्देशन, वॉर 2 बनाम कुली, सुपरस्टार रजनीकांत फिल्म, नागार्जुन श्रुति हासन रोल, आमिर खान कैमियो कुली, 2025 Bollywood कलेक्शन