पश्चिमी राजस्थान में कमजोर मानसूनी हवाओं से बढ़ा तापमान, 27 जिलों में बारिश की येलो चेतावनी

जयपुर, 18 अगस्त (Udaipur Kiran). पश्चिमी Rajasthan के जिलों में मानसूनी हवाओं के कमजोर पड़ने से दिन का तापमान बढ़ गया है. sunday को जैसलमेर राज्य में सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. बाड़मेर में 38.5, बीकानेर में 39.2, जोधपुर, फलोदी और गंगानगर में 38, जालौर में 37.4 और जयपुर में 35.2 डिग्री सेल्सियस तक पारा पहुंच गया. सीकर, अलवर और चित्तौड़गढ़ में भी तापमान 35 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया.

jharkhand rain alert

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, वर्तमान में मानसून ट्रफ जैसलमेर, उदयपुर और रतलाम से होकर गुजर रही है. अनुमान है कि आने वाले दिनों में दक्षिणी Rajasthan के कई जिलों में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा.

Monday, 18 अगस्त को राज्य के 27 जिलों में बारिश की येलो चेतावनी जारी की गई है. sunday को जयपुर, गंगानगर, सिरोही, राजसमंद और कोटा सहित कुछ जिलों में हल्की बारिश और फुहारें दर्ज की गईं. वहीं, पूर्वी Rajasthan में बारिश घटने से उमस और गर्मी में इजाफा हुआ है.

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने नए लो-प्रेशर सिस्टम का असर मध्य और दक्षिणी भारत में भारी बारिश के रूप में दिखाई दे सकता है, जिससे Rajasthan में भी आगामी दिनों में लगातार बरसात की संभावना है.

पिछले 24 घंटों में श्रीगंगानगर के साधुलशहर में 10 मिमी, जयपुर के कोटपूतली में 12, कोटा के खातौली में 15, झालावाड़ और सुनेल में 13-13, हनुमानगढ़ के संगरिया में 16, चित्तौड़गढ़ की बस्सी में 11, भीलवाड़ा की बिजौलिया में 10, बारां के शाहबाद में 18, झुंझुनूं की खेतड़ी में 7 और चूरू के राजलदेसर में 6 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है.

Leave a Comment