New Delhi, 20 अगस्त (Udaipur Kiran). कंस्ट्रक्शन और बिल्डिंग रिहैबिलिटेशन क्षेत्र की प्रमुख कंपनी महेंद्र रियल्टर्स एंड इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयरों ने आज स्टॉक मार्केट में कमजोर शुरुआत कर निवेशकों को निराश कर दिया. कंपनी के शेयर 85 रुपये के इश्यू प्राइस पर जारी किए गए थे, लेकिन एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर इनकी लिस्टिंग 20 फीसदी डिस्काउंट के साथ 68 रुपये पर हुई. लिस्टिंग के तुरंत बाद बिकवाली बढ़ने से शेयर लोअर सर्किट पर 64.60 रुपये पहुंच गए और पहले ही दिन आईपीओ निवेशकों को करीब 24 फीसदी नुकसान झेलना पड़ा.

महेंद्र रियल्टर्स का 49.45 करोड़ रुपये का आईपीओ 12 से 14 अगस्त के बीच सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था. इस आईपीओ को निवेशकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था और यह ओवरऑल 25.15 गुना सब्सक्राइब हुआ था. क्यूआईबी के लिए रिजर्व पोर्शन 43.57 गुना, एनआईआई के लिए 27.02 गुना और रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए 25.59 गुना सब्सक्राइब हुआ. इस आईपीओ से जुटाई गई राशि कंपनी अपनी वर्किंग कैपिटल और कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल करेगी.
कंपनी की वित्तीय स्थिति देखें तो वित्त वर्ष 2022-23 में शुद्ध लाभ 4.04 करोड़ रुपये था, जो 2023-24 में बढ़कर 11.58 करोड़ और 2024-25 में 14.87 करोड़ रुपये तक पहुंच गया. इसी अवधि में कंपनी का राजस्व 39% की सीएजीआर से बढ़कर 128.69 करोड़ रुपये हो गया. हालांकि, कर्ज में उतार-चढ़ाव भी देखने को मिला—2022-23 के आखिर में कर्ज 43.64 करोड़ रुपये था, जो 2023-24 में घटकर 16.13 करोड़ और 2024-25 में बढ़कर 27.81 करोड़ रुपये हो गया.