New Delhi, 24 अगस्त (Udaipur Kiran). Oppo अपने नए Oppo A6 5G स्मार्टफोन के साथ एक बार फिर बाजार में हलचल मचाने को तैयार है. चीन के TENAA सर्टिफिकेशन डेटाबेस पर PLS120 मॉडल नंबर वाले डिवाइस को देखा गया है, जिससे संकेत मिलते हैं कि कंपनी जल्द ही इस डिवाइस को Oppo A6 5G के रूप में लॉन्च कर सकती है.

Oppo A6 5G के संभावित स्पेसिफिकेशन:
TENAA लिस्टिंग के अनुसार, यह स्मार्टफोन 6830mAh की पावरफुल बैटरी, 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 12GB तक की रैम के साथ आएगा. इसके साथ ही डिवाइस में 512GB तक की इंटरनल स्टोरेज दी जाएगी.
फोन में 6.57 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जो 1080×2372 पिक्सल रेजोल्यूशन और 10-बिट कलर सपोर्ट करेगा. यह यूजर्स को बेहतरीन विजुअल अनुभव देने वाला है.
परफॉर्मेंस और स्टोरेज विकल्प:
Oppo A6 5G में कंपनी 2.4GHz ऑक्टा-कोर प्रोसेसर देने वाली है, हालांकि चिपसेट का नाम लिस्टिंग में सामने नहीं आया है. फोन दो वेरिएंट्स में आ सकता है — 8GB और 12GB रैम, साथ ही 128GB और 512GB इंटरनल स्टोरेज विकल्पों के साथ.
कैमरा और बैटरी फीचर्स:
फोटोग्राफी के लिए फोन में एलईडी फ्लैश के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का सेकेंडरी सेंसर दिया जाएगा. वहीं, 16MP का फ्रंट कैमरा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए मिलेगा. डिवाइस में 6830mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी, जो लंबे समय तक बैकअप देने में सक्षम होगी.
डिजाइन और सिक्योरिटी:
फोन का डाइमेंशन 158.2 × 75.02 × 8mm और वजन 185 ग्राम होगा. यह स्मार्टफोन डार्क ब्लू फिनिश में आएगा और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ फेस रिकग्निशन और डुअल सिम सपोर्ट भी देगा.
लॉन्च टाइमलाइन:
हालांकि Oppo ने अभी तक इस फोन की आधिकारिक लॉन्च डेट का ऐलान नहीं किया है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि इसे जल्द ही चीन में लॉन्च किया जाएगा. चीन के बाद कंपनी इसे अन्य अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी पेश कर सकती है.