जयपुर समेत 15 शहरों में बारिश, बांसवाड़ा के सज्जनगढ़ में 5 इंच से ज्यादा वर्षा – बीसलपुर बांध के खुले गेट

जयपुर, 28 अगस्त (Udaipur Kiran). Rajasthan में बारिश का सिलसिला लगातार जारी है. गुरुवार को जयपुर समेत करीब 15 शहरों में मध्यम से भारी बारिश रिकॉर्ड की गई. सबसे अधिक बारिश बांसवाड़ा के सज्जनगढ़ में 135 मिमी (5 इंच से ज्यादा) दर्ज हुई. झालावाड़ के डम में भी 110 मिमी पानी गिरा. सलूंबर के झल्लारा थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह स्कूल जा रहे एक शिक्षक बाइक समेत नदी में बह गया, जबकि भीलवाड़ा के बड़लियास थाना क्षेत्र में नदी में नहाने गई दो सहेलियां पानी का स्तर बढ़ने से डूब गईं. जोधपुर में तेज बारिश के अलर्ट के चलते गुरुवार को स्कूलों की छुट्टी रही. जयपुर में रुक-रुककर हल्की बारिश देखने को मिली.

Rajasthan flood

राज्य के कई शहरों में बारिश का असर

मौसम विभाग के मुताबिक वनस्थली, जयपुर, सीकर, कोटा, उदयपुर, चूरू, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, बूंदी, झालावाड़, भीलवाड़ा, दौसा, धौलपुर, हनुमानगढ़, सवाईमाधोपुर, प्रतापगढ़ सहित कई स्थानों पर हल्की से भारी बारिश दर्ज की गई है. मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि दक्षिणी ओडिशा और Chhattisgarh क्षेत्र में बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण आगामी सप्ताह पूर्वी Rajasthan के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम और दक्षिणी हिस्सों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. दक्षिण-पूर्व Rajasthan में 30 अगस्त से बारिश की गतिविधियों में और इजाफा होने के आसार हैं. कोटा और उदयपुर संभाग में भी कहीं-कहीं भारी बारिश संभव है. जोधपुर, बीकानेर संभाग में भी 29 से 31 अगस्त के बीच मध्यम से तेज बारिश का अनुमान है. सितंबर के पहले सप्ताह में भी अधिकांश हिस्सों में बारिश बनी रह सकती है. बुधवार को सबसे अधिक वर्षा वेजा डूंगरपुर में 90 मिमी दर्ज की गई.

बीसलपुर बांध के चार गेट खुले, पानी की निकासी जारी

गुरुवार को बीसलपुर बांध के चार गेट 1-1 मीटर तक खोलकर 24,040 क्यूसेक पानी छोड़ा गया. फिलहाल बांध में पानी की आवक लगातार बनी हुई है और त्रिवेणी नदी का जलस्तर 3.70 मीटर पर स्थिर है.

Leave a Comment