केन्द्र सरकार की 11 साल की उपलब्धियों पर जागरूकता कार्यक्रम, प्रदर्शनी और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित

राउमावि घांस परिसर में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण

टोंक, 09 सितम्बर (Udaipur Kiran News). सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के केन्द्रीय संचार ब्यूरो क्षेत्रीय कार्यालय कोटा द्वारा केन्द्र सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियों और हमारा संविधान-हमारा स्वाभिमान विषय पर विशेष प्रचार अभियान के तहत मंगलवार को टोंक पंचायत समिति के घांस और छान गांव के राउमावि में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान मौखिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता और फोटो प्रदर्शनी का भी आयोजन हुआ.

Central Government achievements

वृक्षारोपण कार्यक्रम
राउमावि घांस के परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत सहायक निदेशक रामेश्वर लाल मीणा, ग्राम पंचायत सरपंच मुकेश गुर्जर, बीपीएम जावेद अली और प्रधानाचार्य धर्मराज गुर्जर ने वृक्षारोपण किया.

संगोष्ठी और सरकारी योजनाओं की जानकारी
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए सहायक निदेशक रामेश्वर लाल मीणा ने कहा कि केन्द्र सरकार ने बीते 11 वर्षों में अनेक ऐतिहासिक फैसले लिए हैं. उन्होंने बताया कि—

  • 10.3 करोड़ से अधिक महिलाओं को मुफ्त रसोई गैस कनेक्शन दिए गए.

  • प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 4 करोड़ से ज्यादा परिवारों को पक्का मकान मिला.

  • जन धन योजना के अंतर्गत 55 करोड़ से अधिक लोगों के खाते खोले गए.

  • किसान सम्मान निधि से 11 करोड़ किसानों को 3.7 लाख करोड़ रुपये हस्तांतरित किए गए.

  • पीएम कौशल विकास योजना से 1.48 करोड़ युवाओं को प्रशिक्षण दिया गया.

  • स्वच्छ भारत मिशन के तहत 12 करोड़ से अधिक शौचालय बनाए गए.

  • सौभाग्य योजना से 100% इच्छुक घरों को बिजली कनेक्शन मिला.

  • पीएम स्वनिधि योजना के जरिए 68 लाख स्ट्रीट वेंडर्स को कर्ज उपलब्ध कराया गया.

  • आयुष्मान भारत योजना के तहत 50 करोड़ लोगों को 5 लाख रुपये तक का मुफ्त स्वास्थ्य बीमा मिला.

  • पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना से 81 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज दिया जा रहा है.

स्थानीय प्रतिनिधियों का संबोधन
ग्राम पंचायत सरपंच मुकेश गुर्जर ने पंचायतीराज योजनाओं की जानकारी दी और ग्रामीणों से इनका लाभ लेने की अपील की. स्वास्थ्य विभाग के बीपीएम जावेद अली ने आयुष्मान भारत योजना की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि नागरिक देशभर के किसी भी हिस्से में स्वास्थ्य लाभ ले सकते हैं. प्रधानाचार्य धर्मराज गुर्जर ने शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए केन्द्र और राज्य सरकार की पहल पर जानकारी दी.

प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता और सम्मान
इस अवसर पर केन्द्र सरकार की उपलब्धियों पर आधारित मौखिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई. सही उत्तर देने वाले प्रतिभागियों को विभाग की ओर से पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में ग्रामीणों, गणमान्य नागरिकों और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.

Leave a Comment