नेपाल में फंसे मेनारिया समाज के 33 सदस्यों सहित अन्य को सुरक्षित लाने सांसद डॉ. रावत ने विदेश मंत्री को लिखा पत्र

उदयपुर. सांसद डॉ. मन्नालाल रावत ने बुधवार को विदेश मंत्री एस. जयशंकर को ईमेल द्वारा पत्र भेजकर नेपाल में विभिन्न स्थानों पर फंसे उदयपुर के नागरिकों की सुरक्षा और उन्हें शीघ्र वापस उदयपुर लाने के लिए आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया है. इस संबंध में मंत्रालय ने कार्रवाई शुरू कर दी है.

Udaipur MP Rawat

सांसद डॉ. रावत ने बताया कि उन्हें अखिल Indian मेनारिया समाज के पूर्व अध्यक्ष और स्थानीय समाजजनों से जानकारी मिली कि उदयपुर के पानेरियो की मादड़ी से 33 सदस्य यात्रा पर नेपाल गए थे. ये सभी पिछले तीन दिनों से काठमांडू के पास पशुपतिनाथ मंदिर के निकट एक होटल में फंसे हुए हैं. समाज की ओर से सभी 33 सदस्यों की नामावली भी उपलब्ध करवाई गई है. इनके अलावा भी उदयपुर के कुछ लोगों के नेपाल में फंसे होने की सूचना मिली है.

इसी आधार पर सांसद डॉ. रावत ने मेनारिया समाज के लोगों की सूची सहित अन्य नागरिकों के संबंध में विदेश मंत्री को ईमेल द्वारा पत्र भेजकर सभी की सुरक्षा सुनिश्चित करने और उन्हें सुरक्षित उदयपुर लाने का अनुरोध किया. उन्होंने बताया कि विदेश मंत्रालय की ओर से कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है और सभी के जल्द भारत लौटने की संभावना है.

सांसद डॉ. रावत ने यह भी कहा कि नेपाल में फंसे उदयपुर के अन्य लोगों की जानकारी एकत्रित की जा रही है. विस्तृत जानकारी प्राप्त होने पर मंत्रालय को अवगत कराया जाएगा. उन्होंने विश्वास जताया कि भारत सरकार हर एक नागरिक की सुरक्षा और उनकी सुरक्षित वापसी के लिए गंभीरता से प्रयास कर रही है. इसके लिए हेल्प सेंटर भी स्थापित किए गए हैं.

Rajasthan पुलिस ने भी नेपाल में फंसे लोगों के लिए विशेष सेल का गठन किया है. इसके हेल्पलाइन नंबर 0141-2740832 और 0141-2741807 जारी किए गए हैं, वहीं त्वरित सहायता के लिए व्हाट्सएप नंबर 9784942702 भी उपलब्ध है.

Leave a Comment