नेपाल में हिंसक प्रदर्शनों में अब तक 51 की मौत, एक भारतीय महिला भी शामिल

काठमांडू, 12 सितंबर (Udaipur Kiran News). नेपाल में जारी राजनीतिक संकट और युवाओं के विरोध प्रदर्शनों के बीच हालात लगातार गंभीर होते जा रहे हैं. ताज़ा आंकड़ों के अनुसार अब तक 51 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें तीन पुलिस अधिकारी, नौ कैदी और एक Indian महिला शामिल हैं.

Nepal Protests

स्वास्थ्य एवं जनसंख्या मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि ये मौतें काठमांडू घाटी समेत कई जिलों में हुई हैं. विरोध प्रदर्शनों के पहले ही दिन पुलिस फायरिंग में 21 लोग मारे गए थे, जिनमें नौ कैदी भी शामिल थे जो जेल से फरार हुए थे. मंत्रालय के अनुसार अब तक 1,771 प्रदर्शनकारी घायल हुए हैं, जिनमें से 284 को इलाज के बाद घर भेजा जा चुका है.

जानकारी के मुताबिक, पांच मौतें एक बाल सुधार केंद्र में हुई झड़पों के दौरान हुईं. नेपाल पुलिस के प्रवक्ता विनोद घिमिरे ने बताया कि मृतकों का पोस्टमार्टम त्रिभुवन विश्वविद्यालय शिक्षण अस्पताल (टीयूटीएच) में किया जा रहा है. टीयूटीएच के फोरेंसिक विभाग ने पुष्टि की है कि अब तक 36 शव अस्पताल पहुंचे हैं, जिनमें से एक की पहचान नहीं हो पाई है.

वर्तमान में नौ शवों का पोस्टमार्टम किया जा रहा है. अस्पताल प्रशासन ने स्पष्ट किया कि मृतकों का पोस्टमार्टम केवल तब किया जाएगा, जब उनके परिजन जिला पुलिस कार्यालय से अनुमति पत्र लेकर आएंगे.

Leave a Comment