मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री आज 1.26 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर करेंगे 1541 करोड़ रुपये

  • 345 करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्यों का होगा भूमिपूजन और लोकार्पण

भोपाल, 12 सितम्बर (Udaipur Kiran News). Madhya Pradesh के Chief Minister डॉ. मोहन यादव आज शुक्रवार को झाबुआ जिले के पेटलावद में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से Chief Minister लाड़ली बहना योजना के तहत प्रदेश की 1.26 करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों के खातों में 28वीं किश्त के रूप में 1541 करोड़ रुपये से अधिक राशि

Ladli Behna Yojana

का सिंगल क्लिक से अंतरण करेंगे. इसी अवसर पर वे सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनान्तर्गत 53.48 लाख से अधिक पेंशन हितग्राहियों के खातों में 320.89 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का भी सिंगल क्लिक से अंतरण करेंगे.

सीएम के दैनिक कार्यक्रम की जानकारी देते हुए अधिकारी बबीता मिश्रा ने बताया कि Chief Minister डॉ. यादव प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के एलपीजी उपभोक्ताओं, गैर-उज्ज्वला श्रेणी में पंजीकृत लाड़ली बहनों और विशेष पिछड़ी जनजाति की आर्थिक योजनान्तर्गत पंजीकृत 31 लाख से अधिक बहनों को 450 रुपये गैस रिफिल की सुविधा के लिए 48 करोड़ रुपये से अधिक की राशि भी खातों में ट्रांसफर करेंगे.

Chief Minister झाबुआ जिले में 345.34 करोड़ रुपये लागत के 72 से अधिक विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे. इनमें 194.56 करोड़ रुपये की लागत वाले 35 विकास कार्यों का भूमिपूजन तथा 150.78 करोड़ रुपये लागत वाले 37 विकास कार्यों का लोकार्पण शामिल है.

इस अवसर पर Chief Minister डॉ. यादव जिला प्रशासन द्वारा तैयार पुस्तक “झाबुआ के संजीवक” का भी विमोचन करेंगे. यह पुस्तक जनजातीय समुदाय की आयुर्वेदिक परंपरा और चिकित्सा ज्ञान पर आधारित है, जिसे जिले में आयोजित कार्यशालाओं के माध्यम से दस्तावेजीकरण कर तैयार किया गया है.

इसके अलावा Chief Minister बीपीएल परिवार से जुड़े 11 दिव्यांग हितग्राहियों को चार पहिया पेट्रोल चालित मोटर साइकिल भी वितरित करेंगे.

Leave a Comment