
लखनऊ, 12 सितम्बर (Udaipur Kiran News). उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के काकोरी थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हुआ. कैसरबाग डिपो की रोडवेज बस अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई, जिसमें पांच यात्रियों की मौत हो गई और 19 लोग घायल हो गए.
हादसे की जानकारी मिलते ही मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब, पुलिस कमिश्नर अमरेंद्र कुमार सेंगर और जिलाधिकारी विशाख जी समेत कई प्रशासनिक अधिकारी अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल लिया.
कैसे हुआ हादसा
पुलिस कमिश्नर ने बताया कि हरदोई से यात्रियों को लेकर कैसरबाग डिपो की रोडवेज बस (यूपी 78 एलएन 1340) लखनऊ आ रही थी. देर रात बेता नाला पुल, टिकैतगंज के पास बस एक राहगीर को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने तुरंत राहत कार्य शुरू कर घायलों को अस्पताल भिजवाया और मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे.
डीएम ने दिए निर्देश
ट्रॉमा सेंटर पहुंचकर जिलाधिकारी विशाख जी ने घायलों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए. उन्होंने बताया कि हादसे में पांच लोगों की मौत हुई है और 19 लोग घायल हैं. गंभीर रूप से घायल आठ लोगों को केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर लाया गया है, जबकि एक का इलाज बलरामपुर अस्पताल में चल रहा है.
मृतकों की पहचान
-
बाबूराम (पीलीभीत)
-
नरदेव (मथुरा)
-
संजीव (बदायूं)
-
दिलशाद (काकोरी, लखनऊ)
-
एक अज्ञात व्यक्ति (शिनाख्त जारी)
घायलों के नाम
इरशाद, अनुराग, अरविन्द अवस्थी, संजय, राजेश मौर्या, बसन्त देवी, संजीव प्रकाश, अरुण कुमार, भरत कुमार, दिनेश, शुभाजीत मुखर्जी, सुहैल अहमद, दुर्गेश, राकेश, अविरल वर्मा, अनूप, अनुजराज, चालक अनिल कुमार और परिचालक मोहम्मद रेहान घायल हुए हैं. सभी का इलाज अस्पताल में जारी है.