उदयपुर, 20 सितंबर (Udaipur Kiran News). Rajasthan के पूर्व Chief Minister अशोक गहलोत ने Saturday को उदयपुर यात्रा के दौरान बांसवाड़ा की गैंगरेप पीड़िता नाबालिग से एम.बी. अस्पताल में मुलाकात कर स्वास्थ्य की जानकारी ली. गहलोत ने इलाज कर रहे डॉक्टरों से परामर्श कर उपचार की स्थिति जानी.

इस दौरान महिला कांग्रेस की वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष शांता प्रिंस ने पीड़िता के माता-पिता को इलाज के अलावा होने वाले दैनिक खर्चों के लिए सरकार से आर्थिक मदद और राहत पैकेज देने की मांग की. उन्होंने कहा कि पीड़िता पिछले एक महीने से अस्पताल में भर्ती है, जिससे परिवार आर्थिक और मानसिक परेशानियों से गुजर रहा है. शांता प्रिंस ने पीड़िता के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए नि:शुल्क शिक्षा और सरकारी नौकरी की भी मांग रखी.
उन्होंने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि शुरुआती जांच में गैंगरेप से इनकार किया गया था, जबकि मेडिकल रिपोर्ट और पीड़िता के बयान घटना की पुष्टि करते हैं. इस पर अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और कोर्ट में सरकारी वकील उपलब्ध कराने की मांग की गई, ताकि पीड़िता को न्याय मिल सके.
अस्पताल दौरे के दौरान डॉ. आर. सुमन और उनकी टीम ने गहलोत को चल रहे उपचार की विस्तृत जानकारी दी. मौके पर देहात कांग्रेस अध्यक्ष कचरू लाल चौधरी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष फतेह सिंह राठौर, बांसवाड़ा से अर्जुन बामनिया और महिला कांग्रेस की टीम मौजूद रही.