Skip to content
Tuesday, 27 October 2026
BREAKING
WEST BENGAL

कठिया नदी का पानी कटान नाले के ऊपर से बह रहा, कई गांव जलमग्न एवं धान की फसलें डूबीं

घर डूब गया बाढ़में
बढ़ की संभावना
पश्चिम मेदिनीपुर में बारिश
घाटल बाढ़

पश्चिम मेदिनीपुर, 05 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) . घाटाल में लगातार बारिश और ऊपरी इलाकों से पानी छोड़े जाने के कारण कठिया नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है. नदी का उफनता पानी अब कटान नाले के ऊपर से बह रहा है, जिससे आसपास के कई गांवों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है.

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, आलुई, ईश्वरपुर, दांतियाड़ा, मोहनचक, महाराजपुर, धरमपुर, मूलग्राम और पन्ना सहित कई गांवों में जल भराव हो गया है. सैकड़ों एकड़ धान की फसलें पूरी तरह से जलमग्न हो चुकी हैं.

ग्रामीणों ने बताया कि कई जगहों पर सड़कें कट गई हैं और निचले इलाकों के घरों में पानी घुस गया है. लोग ऊंचे स्थानों या स्कूलों में शरण लेने को मजबूर हैं. खेतों में खड़ी धान की फसल बर्बाद होने से किसानों में गहरा आक्रोश है.

प्रशासन की ओर से बताया गया है कि राहत और बचाव दल को तैयार रखा गया है. खतरे वाले इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है.

स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों ने बताया कि यदि बारिश का सिलसिला जारी रहा तो हालात और बिगड़ सकते हैं.

—————

(Udaipur Kiran) / अभिमन्यु गुप्ता

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *