Skip to content
Tuesday, 27 October 2026
BREAKING
WEST BENGAL

जलपाईगुड़ी: वोटर लिस्ट के एसआइआर की सुनवाई से मतदाताओं में दहशत

एसआइआर की सुनवाई पर पहुंचे मतदाता 

जलपाईगुड़ी, 30 दिसंबर (Udaipur Kiran) . विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) की सुनवाई प्रक्रिया शुरू होते ही जिले के मालबाजार के कई मतदाताओं में चिंता बढ़ गई है. बड़ी संख्या में मतदाताओं को इस सुनवाई के लिए नोटिस भेजा गया है, लेकिन कई लोगों के लिए यह नोटिस परेशानी का कारण बन गया है.

कई मतदाता दूसरे राज्यों में नौकरी करते हैं और उन्हें छुट्टी नहीं मिल पा रही है. ऐसे में उपस्थित होना उनके लिए मुश्किल है. वहीं, कुछ छात्रों की Examination एं चल रही हैं, जिससे सुनवाई में शामिल होना संभव नहीं हो पा रहा. इस कारण मतदाता और उनके परिवार दोनों ही Assamंजस और तनाव में हैं.

मंगलवार को मालबाजार बीडीओ कार्यालय में पहुंचे वार्ड नंबर दो के निवासी बकुल कर्मकार ने बताया कि उनका बेटा बेंगलुरु में काम करता है. छुट्टी नहीं मिलने के कारण उसे नौकरी जाने के खतरे के साथ मालबाजार लौटना पड़ रहा है. वहीं, आनंद कुमार प्रसाद ने बताया कि उनका बेटा Madhya Pradesh में इंजीनियरिंग की Examination दे रहा है. अगर सुनवाई में आने के लिए कहा गया तो उसकी Examination छूट जाएगी. आनंद प्रसाद ने कहा, आज हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक ऑनलाइन सुनवाई हो रही है. चुनाव आयोग को भी इस विषय पर गंभीरता से विचार करना चाहिए. ऐसे में उन्हें भी डर है कि कहीं उनका नाम मतदाता सूची से न हटा दिया जाए.

इस पूरे मामले को लेकर तृणमूल कांग्रेस के टाउन अध्यक्ष पुलिन गोलदार ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग भाजपा के प्रभाव में काम कर रहा है. जबकि भाजपा के जिला सचिव राकेश नंदी ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि चुनाव आयोग एक पूरी तरह स्वतंत्र संस्था है और नियमों के अनुसार अपना काम कर रही है.

(Udaipur Kiran) / सचिन कुमार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *