Skip to content
Sunday, 25 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

झारखंड के पूर्वी सिंहभूम में 72 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड

बारिश की फाइल फोटो

रांची, 7 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) . Jharkhand के पूर्वी सिंहभूम के डुमरिया में पिछले 24 घंटों के दौरान सबसे अधिक 72.4 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई.

यह जानकारी मौसम विभाग ने मंगलवार को दी है.

विभाग के अनुसार इस दौरान राज्य के विभिन्न जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश रिकार्ड की गई. इनमें घाटशिला में 56.4 मिमी, मुसाबनी में 39.2 मिमी, गुड़ाबांधा में 37.4, मंझारी में 33.2, पोटका में 28.2, गुदरी में 23.5, कुमारडूंगी में 20 मिमी और मसानजोर में 19.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई.

वहीं मौसम विभाग ने Jharkhand के उत्तर पश्चिम जिले (पलामू, गढ़वा, लातेहार और चतरा) को छोड़कर राज्य के शेष हिस्सों के कुछ भाग में 8 अक्टूबर को गर्जन के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की आशंका है.

इसके अलावा विभाग ने कहीं -कहीं आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका जताई है. इसे लेकर विभाग की ओर से येलो अलर्ट भी जारी किया गया है.

मंगलवार को रांची में अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री, जमशेदपुर में 30.1 डिग्री, डाल्टनगंज में 32.8 डिग्री, बोकारो में 28.2 और चाईबासा में अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया.

—————

(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *