Skip to content
Sunday, 25 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

झारखंड में भी कोल्ड्रेफ, रेपीफ्रेश और रिलाइफ कफ सिरप पर लगा प्रतिबंध

मंत्री इरफान अंसारी की फोटो

रांची, 6 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) . स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने मध्‍य प्रदेश और राजस्‍थान में कफ सिरप से हुई बच्चों की मौत के बाद Jharkhand में भी कोल्ड्रेफ, रेपीफ्रेश और रिलाइफ सिरप के उपयोग और बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है. इस संबंध में स्‍वास्‍थ्‍य विभाग की ओर से Monday को अधिसूचना जारी कर दी गई.

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. अंसारी ने सभी जिलों के औषधि नियंत्रक अधिकारियों और ड्रग इंस्पेक्टरों को राज्य के सभी मेडिकल स्टोर्स और फार्मा कंपनियों से संदिग्ध कफ सिरप के नमूने एकत्र करने का निर्देश दिया है. उन्‍होंने इन नमूनों की प्रयोगशाला में परीक्षण कराने को कहा है. ताकि हानिकारक या घटिया दवाओं की पहचान की जा सके. चिन्हित कफ सिरप की तुरंत जब्ती और नष्टिकरण की कार्रवाई की जाए.

उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि सभी डॉक्टर और फार्मासिस्ट मरीजों को दवाओं के परामर्श में पूरी सावधानी बरतें और नियमों का कड़ाई से पालन करें.

मंत्री ने कहा कि मामले को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है. जिला स्तर से लेकर राज्य मुख्यालय तक लगातार निगरानी रखी जा रही है ताकि Jharkhand में कोई भी हानिकारक दवा जनता तक न पहुंच सके. उन्होंने कहा कि मामले में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

—————

(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *