
देहरादून, 7 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) . महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर Chief Minister पुष्कर सिंह धामी ने अपने सरकारी आवास पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित उन्हें श्रद्धांजलि दी. Chief Minister ने वाल्मीकि के आदर्शाें काे आज भी प्रासंगिक बताया.
इस मौके पर Chief Minister धामी ने कहा कि रामायण के माध्यम से समाज को आदर्शों, मर्यादा और मानवीयता का मार्ग दिखाया और उनके आदर्श आज भी प्रासंगिक है. Chief Minister ने कहा कि रामायण के रचनाकार, आदिकवि महर्षि वाल्मीकि की रचनाओं से हमें सत्य, प्रेम और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है. उनके ओर से दी गई समरसता, सद्भाव और मानवता जैसे नैतिक मूल्यों की शिक्षा सदैव प्रेरित करती रहेगी.
(Udaipur Kiran) / राजेश कुमार