Skip to content
Saturday, 17 October 2026
BREAKING
WEST BENGAL

काली पूजा से पहले बंगाल में फिर बारिश के आसार

बारिश

कोलकाता, 17 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) . दक्षिण-पश्चिम मानसून के देश से विदा लेने की प्रक्रिया शुरू होते ही उत्तर-पश्चिम दिशा से शुष्क और ठंडी हवाएं बंगाल की ओर बढ़ने लगी हैं. इन दोनों विपरीत दिशा की हवाओं की टक्कर से सप्ताहांत यानी काली पूजा से ठीक पहले राज्य के उत्तर और दक्षिण, दोनों हिस्सों के कुल छह जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है.

अलीपुर मौसम विभाग ने बताया है कि कोलकाता सहित दक्षिण बंगाल के 12 जिलों में मौसम सामान्यतः शुष्क रहेगा, लेकिन दक्षिण 24 परगना और पूर्व मिदनापुर के तटीय इलाकों, उत्तर 24 परगना के कुछ हिस्सों तथा उत्तर बंगाल के दार्जिलिंग, कलिम्पोंग और जलपाईगुड़ी जिलों में बारिश हो सकती है.

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून देश के अधिकांश हिस्सों से लौट चुका है. केवल केरल, तमिलनाडु, Andhra Pradesh, तेलंगाना और कर्नाटक के कुछ भागों में ही मानसूनी बयार अब भी सक्रिय है.

इसी बीच, दक्षिण-West Bengal की खाड़ी और उससे सटे हिंद महासागर के ऊपर एक चक्रवात बन गया है. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि यह धीरे-धीरे मजबूत होकर निम्न दबाव क्षेत्र में बदल सकता है. हालांकि, यह प्रणाली बंगाल से काफी दूरी पर बनेगी, इसलिए इसका सीधा प्रभाव बंगाल के मौसम पर नहीं पड़ेगा.

हालांकि, बारिश की तीव्रता अधिक नहीं होगी. कोलकाता के आकाश में बादल जरूर दिखेंगे, परंतु दक्षिण बंगाल के अधिकांश जिले साफ मौसम का अनुभव करेंगे.

(Udaipur Kiran) / ओम पराशर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *