
Prayagraj, 25 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) . Uttar Pradesh के Prayagraj जिले में स्थित नैनी कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदगंज मड़ौका मोहल्ले में Saturday को घर के अन्दर एक युवक का शव फंदे से लटका पाया गया. सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की.
पुलिस उपायुक्त यमुनानगर विवेक चन्द्र यादव ने बताया कि नैनी थाने को सूचना मिली कि मोहम्मदगंज मड़ौका निवासी शिव शंकर (42) पुत्र रामानंद घर के अन्दर फंदे से लटका हुआ है. इस सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दिया . उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार के लोग भी वहां पहुंचे. पुलिस टीम ने परिवार से तहरीर लेकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. जांच के दौरान मिली जानकारी के मुताबिक प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है. फिर भी मृत्यु का स्पष्ट कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया जाएगा.
—————
(Udaipur Kiran) / रामबहादुर पाल