
सिलीगुड़ी, 25 अक्टूबर
(Udaipur Kiran News) . मालदा उत्तर के सांसद खगेन मुर्मू को लगभग 19 दिनों के बाद नर्सिंग होम से छुट्टी मिल गई है.
नर्सिंग होम से छुट्टी मिलने के बाद सांसद खगेन मुर्मू ने कहा कि जलपाईगुड़ी जिले के नागराकाटा घटना के पीछे कोई साजिश है या नहीं, यह पता लगाने के लिए एनआईए और सीबीआई जांच जरूरी है.
उल्लेखनीय है कि छह अक्टूबर को सांसद खगेन मुर्मू और सिलीगुड़ी के विधायक शंकर घोष पर नागराकाटा के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करते समय हमला हुआ था. घटना के बाद दोनों को घायल अवस्था में चालसा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था. बाद में उन्हें बेहतर इलाज के लिए सिलीगुड़ी के एक नर्सिंग होम में स्थानांतरित कर दिया गया. हालांकि विधायक शंकर घोष को नर्सिंग होम से कुछ दिनों की छुट्टी मिल गई जबकि सांसद खगेन मुर्मू को Saturday को नर्सिंग होम से छुट्टी मिली.
इसी दिन भाजपा सिलीगुड़ी संगठनात्मक जिलाध्यक्ष अरुण मंडल ने कहा कि सांसद खगेन मुर्मू को दिल्ली रेफर कर दिया गया है. उन्हें बेहतर इलाज की ज़रूरत है. अपने परिवार के साथ कुछ समय बिताने के बाद वह जल्द ही दिल्ली के लिए रवाना होंगे. इधर, अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद सांसद खगेन मुर्मू ने कहा कि नागराकाटा घटना के पीछे कोई साजिश है या नहीं, यह पता लगाने के लिए एनआईए और सीबीआई जांच जरूरी है.
(Udaipur Kiran) / सचिन कुमार